Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Ramlila Maidan Rally: दिल्ली रैली से पहले INDIA गठबंधन की बैठक, हेमंत सोरेन रहे मौजूद

INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेंगे। इस रैली के जरिए वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने और मतदाता सूची के 'विशेष सघन पुनरीक्षण' (SIR) को रद्द करने की मांग करेंगे। रैली से पहले झारखंड में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड कांग्रेस के कई नेता पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Ramlila Maidan Rally: दिल्ली रैली से पहले INDIA गठबंधन की बैठक, हेमंत सोरेन रहे मौजूद
---Advertisement---

Ramlila Maidan Rally: INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेंगे। इस रैली के जरिए वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने और मतदाता सूची के ‘विशेष सघन पुनरीक्षण’ (SIR) को रद्द करने की मांग करेंगे। रैली से पहले झारखंड में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड कांग्रेस के कई नेता पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी भी दिल्ली में मौजूद हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) ने दावा किया है कि राज्य से पार्टी नेता, विधायक, कार्यकर्ता और आम नागरिक इस रैली में शामिल होंगे।

Ramlila Maidan Rally: रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केशव महतो कमलेश

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार शाम दिल्ली के रामलीला मैदान का दौरा किया और वहां रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस रैली को लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोगों के मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने का एक अभियान है।

INDIA गठबंधन की बैठक में महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

रैली से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की एक बैठक हुई। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल थे।

डॉ. इरफान अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की पहल पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता, संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही और मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दे उठा रहा है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

केशव महतो कमलेश ने कहा कि विपक्ष ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए, उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिल जाते, तब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर जनता के अधिकारों की रक्षा करना ज़रूरी है। इस बीच, इन मांगों और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस जारी है।

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रैली से पहले दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रामलीला मैदान से लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकार की रक्षा का संदेश दिया जाएगा।

‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन द्वारा आयोजित इस रैली पर राजनीतिक दलों की पैनी नज़र रहेगी। सबकी नज़रें नेताओं के भाषणों और ‘इंडिया’ गठबंधन की आगे की रणनीति पर भी टिकी होंगी।

यह भी पढ़ें: Kanke Firing: कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर पुलिस से मुठभेड़

यह भी पढ़ें: RK Sinha Death: BJP के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

Shalini Sinha

Shalini Sinha is a Bihar & Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform,Voice over artist And Digital Anchoring Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment