New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. इस बीच प्रशासन ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है और सूची जारी कर दी है. जिसमें बिहार, दिल्ली और हरियाणा के लोग शामिल हैं. प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, मृतकों की पहचान अहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविंदी नाथ निवासी बक्सर, पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज साह निवासी मुजफ्फरपुर, कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय साह निवासी समस्तीपुर के रूप में की गयी है. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा. ये सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं.
इसके अलावा पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेंद्र शर्मा निवासी संगम विहार, शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव शामिल हैं। ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन।मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह, निवासी नांगलोई। ये सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं. जबकि दूसरी की पहचान हरियाणा के भिवानी निवासी मोहित मलिक की पत्नी संगीता मलिक (34 वर्ष) के रूप में हुई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण हुई कई लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर सुनकर मन अत्यंत आहत है।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 16, 2025
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
रेलवे प्रशासन ने किया मुआवज़े की घोषणा
वहीं, रेलवे प्रशासन ने घटना से प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि की घोषणा की है. मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।
नई दिल्ली घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है. राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ.मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
नई दिल्ली घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हैं. उन सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं.’ अधिकारी भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।
नई दिल्ली घटना पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण हुई कई लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर सुनकर मन अत्यंत आहत है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख साथ ही मुआवज़े की घोषणा
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। इस घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रू॰ अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रू॰ मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली भगदड़ हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई हैं । वही दो सदस्यीय कमेटी करेगी मामले की जांच। कमेटी में नरसिंह देव और पंकज गंगवार शामिल हैं ।



















