Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद अनारक्षित करने के खिलाफ HC में याचिका

कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद अनारक्षित करने के खिलाफ HC में याचिका
---Advertisement---

Dhanbad News: कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष का पद अनारक्षित किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता के पति मोहम्मद इरफान ने बताया की उनकी पत्नी अफशाना परवीन नामक सख्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

अपनी याचिका में अफशाना परवीन ने कहा है कि नौ जनवरी को नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य के 20 नगर परिषदों को लेकर आरक्षण अधिसूचित किया गया है। इसमें कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष का पद सामान्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमन एकेडमी के छात्र की NH-27 पर गिरकर दर्दनाक मौत, चालक फरार

जबकि, कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष का पद ओबीसी-वन के लिए आरक्षित होना चाहिए। क्योंकि, 29 अक्तूबर 2025 को नगर विकास विभाग द्वारा ट्रिपल टेस्ट के आधार पर जारी जनसंख्या के आंकड़े के अनुसार कपाली में बीसी-वन की जनसंख्या राज्य में सबसे अधिक 59.75 फीसदी है।अब इस मामले रांची हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, अंडरग्राउंड नाले में जा छुपा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment