Ayodhya Pandit Fraud: राजधानी रांची में एक ऐसा गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है जो बुजुर्ग महिलाओं को धार्मिक बातचीत में उलझाकर उनसे ठगी करता है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर इलाके में एक 62 वर्षीय महिला के घर से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए गए। बताया जा रहा है कि यह घटना 3 सितंबर की सुबह हुई। पीड़िता रेणु कुशवाहा ने इस मामले में सुखदेव नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। वह जेल के एक दिवंगत अधीक्षक की पत्नी हैं।
Ayodhya Pandit Fraud: रांची में बुजुर्ग महिला से बड़ी ठगी
पीड़िता के अनुसार 3 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे वह मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थी। तभी वाल्मीकि नगर के पास एक अनजान व्यक्ति ने उसे रोका। आरोपी ने खुद को अयोध्या का पुजारी बताया और महिला से बातचीत करने लगा उसी क्रम में उसनेअपनी बातों में उलझा लिया।
आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह मंत्र पढ़कर उसके गहनों को पवित्र कर सकता है। फिर उसने महिला से गले में पहनी सोने की चेन और कलाई से ब्रेसलेट उतारने को कहा। आरोपी ने दावा किया कि मंत्र पढ़ने के बाद वह सारे गहने लौटा देगा। उसकी बातों पर भरोसा करके महिला ने अपने गहने उसे सौंप दिए।
पंडित बनकर ठग ले गया 20 लाख के गहने
गहने लेने के बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह दस कदम आगे जाए और फिर वापस आए और वादा किया कि वह उसे भगवान हनुमान की मूर्ति दिखाएगा। जब महिला दस कदम चलकर वापस लौटी तो आरोपी गहने लेकर भाग चुका था। काफी देर तक इंतज़ार करने के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
FIR के अनुसार, धोखाधड़ी से हासिल किए गए गहनों में लगभग 50 ग्राम वज़न की सोने की चार चूड़ियाँ, सोने की दो अंगूठियाँ, लगभग 10 ग्राम वज़न की सोने की एक चेन और सोने का एक पेंडेंट शामिल है। पीड़ित ने इनकी कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी है।
वही सुखदेव नगर थाने के प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी के घटनास्थल पर आने और वहां से जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Train Chain Pulling Sonpur: ट्रेन में बिना वजह चेन खींचना पड़ेगा भारी, रेलवे ने बढ़ाई निगरानी
Darbhanga Gandhi Chowk: दरभंगा में महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़
Police Association: जयराम महतो के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो










