Bank Holiday: अगर अगस्त में आपको बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम निपटाना है, तो यह खबर ज़रूर पढ़ें। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने अगस्त 2026 के लिए बैंक की छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे, जिसमें राष्ट्रीय छुट्टियां, क्षेत्रीय त्योहार, रविवार और महीने का दूसरा व चौथा शनिवार शामिल हैं। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी, कई छुट्टियां कुछ खास राज्यों और शहरों तक ही सीमित रहेंगी।
Bank Holiday: 14 दिन नहीं खुलेंगी शाखाएं
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 2 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। 4 अगस्त (मंगलवार) को केर पूजा के मौके पर सिर्फ़ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। 8 अगस्त (शनिवार) को दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे; इसी दिन सिक्किम में टेंडोंग ल्हो रूम फाट त्योहार भी मनाया जाएगा। 9 अगस्त (रविवार) को फिर से साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
मणिपुर में ‘पेट्रियट्स डे’ के मौके पर 13 अगस्त (गुरुवार) को बैंक बंद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के कारण 15 अगस्त (शनिवार) को देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे; इसी दिन पारसी नव वर्ष भी मनाया जाएगा। इसके बाद, 16 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी होगी।
19 अगस्त (बुधवार) को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के मौके पर सिर्फ़ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। 22 अगस्त (शनिवार) को चौथा शनिवार होने के कारण देश भर में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी और 23 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
केरल और आंध्र प्रदेश में 25 अगस्त (मंगलवार) को मिलाद-उन-नबी और ओणम के पहले दिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त (बुधवार) को ईद-ए-मिलाद और तिरुओणम की वजह से दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं, 28 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षा बंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। महीने के आखिर में, 30 अगस्त (रविवार) को भी साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
RBI ने जारी की पूरी लिस्ट
हालांकि इस दौरान बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के ज़रिए ट्रांज़ैक्शन किए जा सकेंगे और ATM से कैश निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अगर आपको बैंक ब्रांच में चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, पासबुक अपडेट करवानी है या कोई और ज़रूरी काम करना है, तो किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही अपनी योजना बनाएं।
ये भी पढ़ें:
- Bihar Jobs 2026: बिहार में 1.72 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान
- Deoghar Shravani Mela: कांवरियों पर गुलाब जल की बारिश, उमड़ी रिकॉर्ड भीड़









