Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

बिहार में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान, पिंक बस ड्राइवर्स को नियुक्ति पत्र

On: April 19, 2026 1:21 PM
Follow Us:
बिहार में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान, पिंक बस ड्राइवर्स को नियुक्ति पत्र
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihar News: बिहार राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चल रहा है। अब तक 77,926 शिक्षण संस्थानों में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा चुका है। यह अभियान आगे भी शिक्षण संस्थानों में निरंतर आयोजित किया जाता रहेगा। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन में सड़क सुरक्षा अभियान 2026 कार्यक्रम में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हर साल 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। परिवहन विभाग मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

साल भर में चार लाख से अधिक चालान

वित्तीय वर्ष 2025-26 में हेलमेट न पहनने, सीटबेल्ट न लगाने आदि नियमों की उल्लंघन करने पर 4 लाख 47 हजार से अधिक चालान जारी किए गए हैं। सड़क सुरक्षा माह के दौरान करीब 1,800 चालकों की नेत्र जांच की गई एवं चश्मा वितरण किया गया। साथ ही 264 यूनिट रक्तदान भी सुनिश्चित किया गया।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी, निजी और स्कूली वाहन चालकों का नेत्र जांच अनिवार्य हो और स्वस्थ नेत्र प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। स्कूलों और जिलों में वर्चुअल रियलिटी(वीआर) मशीन के जरिए दिखाया जाएगा कि हेलमेट पहनना कैसे जीवन रक्षा करता है।

हर शनिवार को ट्रेनिंग

विभाग की ओर से बताया कि एक महीने में रिकॉर्ड 1 लाख 40 हजार वाहनों का पंजीकरण और 83 हजार ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए हैं। बिहार देश के लिए नए सकारात्मक उदाहरण पेश कर रहा है। यहां पहली बार महिलाएं पिंक बस चलाने जा रहीं हैं। विभाग के सचिव राज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य लोगों को यातायात कर्तव्यों का बोध कराना है। विभाग दंड के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दे रहा है।

सभी जिलों में हर शनिवार निजी बस चालकों की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि क्षणिक खुशी के लिए स्टंटबाजी न करें, इससे जान जा सकती है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां 1000 से अधिक गुड सेमेरिटन हैं। जल्द ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए कैशलेस उपचार योजना लागू होगी।

हाल ही में 10 हजार से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड और 500 से अधिक रद्द किए गए हैं। सड़क सुरक्षा पूरे साल व्यवहार का हिस्सा बने, यह सिर्फ कुछ दिनों का अभियान नहीं होना चाहिए।

पिंक बस ड्राइवर्स को नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में छह महादलित महिला चालकों रागिनी कुमारी, सरस्वती कुमारी, आरती कुमारी, बेबी, गायत्री कुमारी और अनीता कुमारी को हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) की नियुक्ति पत्र और सम्मान दिया गया। इसके अलावा 5 गुड सेमेरिटन (राहवीरों) को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए 25-25 हजार रुपये का चेक, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: कम्युनिटी हेल्थ सेंटर अलीनगर का स्टेट लेवल इंस्पेक्शन

इस मौके पर स्कूली बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर वीडियो प्रदर्शन किया गया और सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। एसडीआरएफ ने सीपीआर और आपातकालीन उपचार की ट्रेनिंग दी। साथ ही राज्य एवं जिला स्तर पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर डीटीओ, एडीटीओ, एमवीआई, ईएसआई और अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: बाबर या गजनी जैसे आक्रांताओं के नाम पर मस्जिद स्वीकार्य नहीं-शाहनवाज हुसैन

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. यू० के० मिश्र, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय, कौशल किशोर मिश्रा, नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, शम्भु दत्त झा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, परिवहन विभाग के अपर सचिव, प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शंभू कांत सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mukesh Sahani Statement: On the Abhishek Banerjee incident, Mukesh Sahani said – strict action should be taken against the culprits.

Mukesh Sahani Statement: अभिषेक बनर्जी घटना पर मुकेश सहनी बोले- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Darbhanga BJP News: दरभंगा में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Darbhanga BJP News: दरभंगा में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Darbhanga News: दो साल बाद मुंबई से बरामद हुई नाबालिग किशोरी

Darbhanga News: दो साल बाद मुंबई से बरामद हुई नाबालिग किशोरी

Bihar Weather News: बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही

Bihar Weather News: बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही

Jibesh Kumar Viral Video: राजनीति छोड़ क्लासरूम में पहुंचे विधायक, बच्चों को पढ़ाया केमिस्ट्री

Jibesh Kumar Viral Video: राजनीति छोड़ क्लासरूम में पहुंचे विधायक, बच्चों को पढ़ाया केमिस्ट्री

Bihar Politics: छात्रों के साथ नीतीश कुमार से मिले दिलीप कुमार, जानिए क्या हुई बात...

Bihar Politics: छात्रों के साथ नीतीश कुमार से मिले दिलीप कुमार, जानिए क्या हुई बात…

Bihar Weather Update: पटना समेत 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: पटना समेत 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Madhubani Train Fire: मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग

Madhubani Train Fire: मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग

Dileep Kumar Bihar: बिहार का 'युवा शेर': जेल की सलाखें भी जिसे झुका न सकीं!

Dileep Kumar Bihar: बिहार का ‘युवा शेर’: जेल की सलाखें भी जिसे झुका न सकीं!

Darbhanga Crime News: अलीनगर के श्यामपुर गांव में हथियार के दम पर धमकी

Darbhanga Crime News: अलीनगर के श्यामपुर गांव में हथियार के दम पर धमकी

Jharkhand Cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Jharkhand Cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट बैठक खत्म, 27 बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट बैठक खत्म, 27 बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Leave a Comment