Bihar Tourism: राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार का पर्यटन विभाग ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। पटना के गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर लग्जरी होटल बनाया जाएगा। गुरुवार को मंत्री पर्यटन विभाग अरुण शंकर प्रसाद की उपस्थिति में पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) ने सारगा होटल प्रा. लि. के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर 5-सितारा लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।
फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा
यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हुआ है। समझौते के मुताबिक द इंडियन होटल समूह द्वारा इस फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राज्य के लोगों की बड़ी अपेक्षा है कि पर्यटकों और व्यवसायियों को यहां बेहतर आवासन में किसी परेशानी का सामना नही करना पड़े। पटना जैसे शहर में फाइव स्टार होटल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार पटना में तीन पांच फाइव स्टार होटल का निर्माण करवाने जा रही है।
Bihar Tourism: अन्य पर्यटन स्थलों पर भी सुविधाएं
पटना में पूर्व से एक फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू हो चुका है, दूसरे के लिए आज समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। आज औपचारिकताएं पूरी हो गयी है। अब तय समय सीमा के अंदर यहां ताज होटल का निर्माण पूरा किया जाए और तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। राज्य में पर्यटन स्थलों के पास काफी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। नए सर्किट्स बनाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: India Skills 2025-26 में बिहार का जलवा, भुवनेश्वर में बिहार टीम ने जीते 28 पदक
जिस प्रकार बोधगया और राजगीर में काफी पर्यटक आते हैं, वैसे ही आगामी दिनों में सीतामढ़ी में जानकी मंदिर देखने के लिए भी पर्यटक आएंगे। पर्यटन विभाग इस दिशा में सुविधा विस्तार करने में लगातार कार्य कर रहा है।














