Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

India Skills 2025-26 में बिहार का जलवा, भुवनेश्वर में बिहार टीम ने जीते 28 पदक

On: April 19, 2026 12:43 PM
Follow Us:
India Skills 2025-26 में बिहार का जलवा, भुवनेश्वर में बिहार टीम ने जीते 28 पदक
---Advertisement---
Advertisement
Ad

India Skills 2025-26: भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित इंडिया स्किल 2025–26 की रीजनल प्रतियोगिता (ईस्ट) में टीम बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक अपने नाम किए। बिहार के प्रतिभागियों ने 5 गोल्ड, 5 सिल्वर, 12 ब्रॉन्ज और 6 मेडलियन ऑफ एक्सीलेंस पुरस्कार हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि के साथ सभी विजेता प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

साथ ही एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और कार पेंटिंग में दो प्रतिभागियों आशीष राजवंश और मो हुसैन को वॉकओवर के जरिए सीधे नेशनल स्तर पर प्रवेश मिला है। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार कौशल विकास मिशन के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह, एमडी मनीष शंकर और ईवाई के अमित कुमार उपस्थित रहे। हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि बिहार के कौशल विकास की नई पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे और शंघाई, चीन में भी बिहार का नाम रोशन करेंगे।

India Skills 2025-26: ये सभी रहे शामिल

गोल्ड मेडल विजेताओं में आईटी नेटवर्क सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन में मोहम्मद अली, लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग में प्रिंस, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट में हरिओम हर्ष, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग में एमडी दिलखुश और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डेवलपमेंट में अभिनव कुमार शामिल रहे। वहीं सिल्वर मेडल कुकिंग में सक़लैन खान, साइबर सिक्योरिटी में शाश्वत कुमार सिंह व सुमन कुमार, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट में ऋतू राज और पेंटिंग एंड डेकोरेशन में यश राज शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे Nitish Kumar, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं में ख़ुशी कुमारी बेकरी, डिम्पल कुमारी ब्यूटी थेरेपी, मौसम गिरी क्लाउड कम्प्यूटिंग, डिजिटल कंस्ट्रक्शन नीरज कुमार, इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन साहिल कुमार, फ़्लोरिस्ट्री स्नेहा कुमारी, आई सी टी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रह्लाद रॉय, मेक्ट्रोनिक्स संतोष कुमार, सूरज कुमार रिन्यूअल एनर्जी दिव्यम राज, सॉफ्टवेयर एप्लीक्शन डेवलपमेंट उदय कुमार, वाटर टेक्नोलॉजी अभिनन्दन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार की मजबूत तैयारी को साबित किया।

कराई गई थी व्यापक तैयारी

उल्लेखनीय है कि बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर व्यापक तैयारी कराई गई थी। राज्य स्तरीय चयन के बाद प्रतिभागियों को छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में 3216 घंटे का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और प्रतियोगी क्षमता को मजबूत करना था।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics 2026: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? जानिए पूरी खबर

शंभू कांत सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand T20 League 2026: Koyalanchal Super Kings register second consecutive win.

Jharkhand T20 League 2026: कोयलांचल सुपर किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Dowry Death Case: Murder committed in Alinagar after dowry demands were not met; accused arrested.

Dowry Death Case: अलीनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो कर दी हत्या! आरोपी गिरफ्तार

Bihar Liquor Ban: Prohibition to be made stricter; Minister Madan Sahni issues stern directives.

Bihar Liquor Ban: शराबबंदी होगी और सख्त, मंत्री मदन सहनी ने दिए कड़े निर्देश

Jale News: Foundation stones laid for two major road projects in Jale.

Jale News: जाले में दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

Nalanda Theft Case: Thefts at five houses in Surajpur in a single night solved.

Nalanda Theft Case: सूरजपुर में एक रात 5 घरों में हुई चोरी का खुलासा

Kamtoul Murder Case: Tragic death following a love marriage? Police investigating.

Kamtoul Murder Case: प्रेम विवाह के बाद दर्दनाक मौत? जांच में जुटी पुलिस

Darbhanga Weather Update: Rain makes weather pleasant in Singhwara and Jale.

Darbhanga Weather Update: सिंहवाड़ा और जाले में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Lalu Yadav Birthday: Lalu Yadav turns 79; here are some of his most talked-about anecdotes.

Lalu Yadav Birthday: 79 साल के हुए लालू यादव, जानिए उनके सबसे चर्चित किस्से

Bihar Jharkhand Monsoon Update: Weather pattern shifts in Jharkhand and Bihar; check the latest forecast.

Bihar Jharkhand Monsoon Update: झारखंड-बिहार में बदला मौसम का मिजाज, जानें मौसम का हाल

Four players of Indian origin will play in the FIFA World Cup 2026; find out who these four stars are.

FIFA World Cup 2026 में खेलेंगे 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी, जानिए कौन हैं ये 4 स्टार

JPL 2026 Opening Ceremony: Kanika Kapoor's songs and Dhoni's charisma stole the show.

JPL 2026 Opening Ceremony: कणिका कपूर के गानों और धोनी के जलवे ने लूटी महफिल

JSCA T20 League: Ranchi Titans' magnificent victory in the presence of Mahendra Singh Dhoni.

JSCA T20 League: महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में रांची टाइटंस की शानदार जीत

Leave a Comment