Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

BPSC 71 Mains Exam 2026: BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी

BPSC 71 Mains Exam 2026: BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी
---Advertisement---

BPSC 71 Mains Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग के मुताबिक यह परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस बार परीक्षा राजधानी पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 13,024 अभ्यर्थी शामिल होंगे. यह परीक्षा राज्य में कुल 1298 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोग ने परीक्षा के संबंध में एक विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया है, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित

परीक्षा के पहले दिन यानी 25 अप्रैल को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. सामान्य हिंदी का पेपर सुबह की पाली में आयोजित किया जाएगा, जबकि निबंध का पेपर दोपहर की पाली में आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 27 और 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन के पेपर होंगे, जो उम्मीदवारों की व्यापक समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण करेंगे। वहीं वैकल्पिक विषय की परीक्षा 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. इन पेपरों के माध्यम से उम्मीदवारों के विषय-विशेष ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अलीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लोग नशे के आरोप में गिरफ्तार

जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें

आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें. साथ ही परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा राज्य के युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अब सभी की निगाहें इस परीक्षा पर हैं, जो उनके करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha Join BJP: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment