Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Earthquake in Himachal: रात 10 बजे भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए तेज झटके

On: June 5, 2026 11:58 PM
Follow Us:
Earthquake in Himachal: Panic due to earthquake at 10 pm, strong tremors felt in many districts
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Earthquake in Himachal: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कई जिलों में दहशत का माहौल बन गया. रात करीब 10 बजे आए भूकंप के बाद लोग डर के मारे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake in Himachal: घरों से बाहर निकले लोग

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, रात 10.04 बजे चंबा जिले में रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र में था और इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है. भूकंप के झटके सिर्फ चंबा तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि धर्मशाला, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 2 से 3 सेकेंड तक धरती हिलती हुई महसूस हुई. अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए और सुरक्षा के लिए खुली जगहों की ओर भागे।

भूकंप के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विशेषज्ञों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से देश के सबसे संवेदनशील राज्यों में से एक है। भारत को भूकंपीय जोखिम के आधार पर पांच क्षेत्रों में बांटा गया है। इनमें जोन-5 सबसे संवेदनशील माना जाता है।

चंबा में 5.0 तीव्रता का भूकंप

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले जोन-5 में आते हैं, जहां बड़े भूकंप का खतरा अपेक्षाकृत अधिक है। अति संवेदनशील क्षेत्र में शिमला का कुछ हिस्सा भी शामिल है. इसके अलावा कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और ऊना जिलों को जोन-4 में रखा गया है, जो हाई रिस्क क्षेत्रों में गिने जाते हैं। भूकंप के बाद लोगों में चिंता जरूर बढ़ गई है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बताया है और अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें:

Bhumika

Bhumika Kumari is a Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ABVP Foundation Day: A story of student welfare, leadership, and nation-building.

ABVP Foundation Day: छात्र हित, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की कहानी

Jharkhand Investment Summit: A windfall of investments for Jharkhand; Google to provide AI training, Jindal to set up a nuclear power plant.

Investment Summit Jharkhand: झारखंड में निवेश की बारिश, Google देगा AI ट्रेनिंग, Jindal लगाएगा न्यूक्लियर पावर प्लांट

Indian Railways New Rule: Showing a screenshot could lead to a fine; new directive issued.

Indian Railways New Rule: Screenshot दिखाने पर लग सकता है जुर्माना, नया निर्देश जारी

Nandigram Express: 'Suhagrat Express' goes viral! Uproar over honeymoon decoration in the train's First AC coach.

Nandigram Express: ‘सुहागरात एक्सप्रेस’ बना ट्रेंड! ट्रेन के First AC में हनीमून डेकोरेशन पर मचा बवाल

Jharkhand Investment Summit: 'Johar Jharkhand' echoes in Delhi; CM delivers a strong message to investors.

Jharkhand Investment Summit: दिल्ली में गूंजा ‘जोहार झारखंड’, CM ने निवेशकों को दिया बड़ा संदेश

Japan Visa 2026: Planning a trip to Japan? Find out how to get a visa for ₹500.

Japan Visa 2026: जापान घूमने का प्लान है? जानिए ₹500 में कैसे मिलेगा वीजा

Ravi Kishan Personality Rights: Ravi Kishan's name and image can no longer be used without permission.

Ravi Kishan Personality Rights: अब बिना अनुमति नहीं होगा रवि किशन के नाम-तस्वीर का इस्तेमाल

Aamir Khan Married Gauri Spratt: Aamir Khan and Gauri Spratt tie the knot; Ambani family attends.

Aamir Khan Married Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने की शादी, अंबानी परिवार हुए शामिल

Bageshwar Dham News: A message of service, values, and Sanatan Dharma on the birthday of Bageshwar Dham Sarkar.

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम सरकार के जन्मदिवस पर सेवा, संस्कार और सनातन का संदेश

India Japan Summit: Several key agreements signed between India and Japan in the AI, pharma, and defense sectors.

India Japan Summit: भारत-जापान के बीच AI, फार्मा और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते

Grocery Price Increase: Will soap, oil, and shampoo get costlier? Rising prices spark concern.

Grocery Price Increase: महंगे होंगे साबुन-तेल और शैंपू? महंगाई ने बढ़ाई चिंता

India-Japan Summit 2026: Japan's Prime Minister Sanae Takaichi to meet PM Modi.

India Japan Summit 2026: PM Modi से मिलेंगी जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची

Leave a Comment