IAS Transfer: बिहार के प्रशासनिक ढांचे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार देर रात इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की। इस फेरबदल के तहत 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ-साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IAS Transfer: DDC, SDO और नगर आयुक्त की बदली जिम्मेदारी
ट्रांसफर के बाद कई जिलों में डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC), सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) और म्युनिसिपल कमिश्नर के पदों पर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं। श्रेया श्री को खगड़िया का डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, बाढ़ (Barh) की SDO गरिमा लोहिया को दरभंगा का म्युनिसिपल कमिश्नर और दानापुर के SDO अनिरुद्ध पांडे को पूर्णिया का म्युनिसिपल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पूर्णिया के SDO तुषार कुमार को मधुबनी का डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
कटिहार के SDO प्रद्युम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग और खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुजफ्फरपुर पश्चिम की SDO आकांक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, अरेराज (पूर्वी चंपारण) की SDO अंजलि शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
नौगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम को जमुई का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किया गया है. शिप्रा विजयकुमार चौधरी को जमुई का डीडीसी भी नियुक्त किया गया है. नेहा कुमारी को कटिहार का डीडीसी नियुक्त किया गया है. भागलपुर से कृष्ण चंद्र गुप्ता को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
DDC, SDO और नगर आयुक्त की बदली जिम्मेदारी
साथ ही विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ नियुक्त किया गया है. प्रिया रानी को सासाराम, कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर और सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का एसडीओ बनाया गया है. अजय यादव को बेगूसराय, सूरज कुमार को कटिहार और विग्नेश टीए को पूर्णिया का अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नियुक्त किया गया है. जतिन कुमार को शेरघाटी (गया), के. परीक्षित को नौगछिया (भागलपुर), महेश कुमार को तारापुर (मुंगेर) और कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: Darbhanga Polytechnic: दरभंगा पॉलिटेक्निक में छात्रों का हंगामा,अफसर पहुंचे मौके पर
सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपनी नई पोस्टिंग वाली जगहों पर रिपोर्ट करें। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद, अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और जन-सेवा वितरण से जुड़े कामों में तेज़ी लाएंगे।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: श्रावणी मेले के 25वें दिन शिवमय हुआ बाबाधाम, गूंजे बोल-बम के जयकारे











