Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

झारखंड को 5 साल बाद मिला नया लोकायुक्त, अब तेज होगी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई

झारखंड को 5 साल बाद मिला नया लोकायुक्त, अब तेज होगी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई
---Advertisement---

Jharkhand Lokayukta: झारखंड के प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। करीब पांच साल के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार राज्य को नया लोकायुक्त मिल गया है। अमिताभ कुमार गुप्ता ने झारखंड के नए लोकायुक्त के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है।

अमिताभ कुमार गुप्ता बने झारखंड के नए लोकायुक्त

मंगलवार को राजधानी रांची के लोकभवन में हुए एक खास समारोह में संतोष कुमार गंगवार ने नया लोकायुक्त को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कई सीनियर अधिकारी और जाने-माने लोग मौजूद थे। जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता का न्यायिक करियर काफी लंबा और अनुभवी रहा है। वे झारखंड हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस हैं और 1997 से न्यायिक सर्विस में एक्टिव हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई अहम और हाई-प्रोफाइल केस सुने, जिनमें बहुत विवादित चारा घोटाला भी शामिल है।

अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाल अपना कार्यभा

इसके अलावा, उन्होंने Jharkhand State Electricity Regulatory Commission के चेयरमैन के अहम पद पर भी काम किया है, जहाँ उन्होंनेप्रशासनिक और नियामक लेवल पर अहम फैसले लिए। जस्टिस गुप्ता ने शपथ लेने के तुरंत बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही उम्मीद है कि पिछले पांच सालों से लोकायुक्त ऑफिस में जो सुस्ती बनी हुई है, वह खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 834 साल पुराने श्रीराम-जानकी मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण

अब माना जा रहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में तेजी आएगी और न्यायिक सक्रियता बढ़ेगी। वही जानकारों का मानना ​​है कि जस्टिस गुप्ता का अनुभव और मजबूत प्रशासनिक अप्रोच झारखंड में ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है। उनके नेतृत्व में लोकायुक्त संस्था से जनता की उम्मीदें भी बढ़ी हैं, और अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि वह अपने कार्यकाल में सिस्टम को कैसे मजबूत करते हैं।

वही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नया लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा आज लोकभवन में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अमिताभ कुमार गुप्ता जी को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में शपथ लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment