Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत झारखंड में बदला मौसम, अलर्ट जारी

On: April 29, 2026 2:35 PM
Follow Us:
Jharkhand Weather Alert: रांची समेत झारखंड में बदला मौसम, अलर्ट जारी
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के वातावरण में आर्द्रता बढ़ गई है और मौसम अस्थिर हो गया है। परिणामस्वरूप, 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने की संभावना है।

तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि राज्य में मौसम में ये उतार-चढ़ाव 4 मई तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में मौसम अधिक खराब रहने की आशंका है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज और बिजली गिरने का भी खतरा है। अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

Jharkhand Weather Alert: इन जिलों में बारिश-आंधी का खतरा

प्रभावित जिलों में बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन इलाकों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली बदलाव आया है, लेकिन लू का प्रकोप जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रांची का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से अधिक है। जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो और चाईबासा में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र सरायकेला रहा, जहां तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Ranchi University ने जारी की UG परीक्षा फॉर्म की तारीख, जानें अंतिम तिथि

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Deoghar Shravani Mela: Rose water showered on Kanwariyas; record crowds turn out.

Deoghar Shravani Mela: कांवरियों पर गुलाब जल की बारिश, उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Vishva Adivasi Diwas: A grand gathering celebrating tribal culture to be held in Ranchi; find out what the highlights will be.

Vishva Adivasi Diwas: रांची में लगेगा आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ, जानिए क्या होगा खास

Labour Protest: Jairam Mahto joins the JFCI workers' protest.

Labour Protest: JFCI मजदूरों के आंदोलन में पहुंचे जयराम महतो

Vedanta Protest: Jairam Mahto surrenders in the Vedanta agitation case.

Vedanta Protest: वेदांता आंदोलन केस में जयराम महतो ने किया आत्मसमर्पण

Hazaribagh Land Scam: Suspended IAS officer Vinay Chaubey granted bail by the Supreme Court.

Hazaribagh Land Scam: निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Bihar Rain Alert: Torrential rain expected in these districts of Bihar; stay alert.

Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, रहें सतर्क

JPSC JSSC Transfer: Large-scale transfers at JPSC and JSSC; find out who has been assigned new responsibilities.

JPSC JSSC Transfer: JPSC-JSSC में बड़े पैमाने पर तबादले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

Dhanbad Voter List: First phase of voter list process completed in Dhanbad; claims and objections to begin on August 5.

Dhanbad Voter List: धनबाद में वोटर लिस्ट का पहला चरण पूरा, 5 अगस्त से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

Baba Dham: VIP system will not be allowed at Baba Dham; government issues major order.

Baba Dham: बाबाधाम में नहीं चलेगी VIP व्यवस्था, सरकार का बड़ा आदेश जारी

ED Raid in Dhanbad: LB Singh's mutual funds frozen; assets worth crores under scrutiny.

ED Raid In Dhanbad: LB सिंह के म्यूचुअल फंड फ्रीज और करोड़ों की संपत्ति जांच के दायरे में

Durand Cup 2026: Indian Air Force defeated Defenders FC 2-1.

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1 से हराया

Baccha Singh Punyatithi: ​​Massive crowd turns out for former minister Baccha Singh's second death anniversary.

Baccha Singh Punyatithi: पूर्व मंत्री बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment