Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand Womens T20: कोल्हान डायनोमोज और पलामू वॉरियर्स की शानदार जीत

On: June 5, 2026 12:04 AM
Follow Us:
Jharkhand Women's T20: Kolhan Dynamos and Palamu Warriors register impressive victories
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jharkhand Womens T20: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा आयोजित झारखंड महिला टी20 प्रीमियर लीग के दूसरे दिन गुरुवार को खेले गए दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन किया। दिन के पहले मैच में कोल्हान डायनामोज ने संथाल चैलेंजर्स को 53 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर्स को 3 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

Jharkhand Womens T20: दूर्गा मुर्मू और सोनिया का जलवा

पहले मैच में संथाल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्हान डायनामोज ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संथाल चैलेंजर्स शुरू से ही दबाव में आ गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम लक्ष्य की ओर कोई प्रगति करती नजर नहीं आई। निर्धारित 20 ओवरों में टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 106 रन ही बना सकी और 53 रनों से हार गई।

कोल्हान डायनामोज की दुर्गा मुर्मू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मोमेंट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संथल चैलेंजर्स की अंजली हेमब्रम को मोमेंट बेस्ट इकोनॉमी बॉलर का पुरस्कार मिला। कोल्हान की आनंदिता किशोर को सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए मोमेंट मैक्सिमम सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।दिन के दूसरे मैच में पलामू वॉरियर्स और छोटानागपुर ब्लास्टर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर पलामू वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए और पलामू के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा।

आखिरी ओवरों तक चला जीत-हार का संघर्ष

लक्ष्य का पीछा करते हुए, पलामू वॉरियर्स ने दबाव में भी शानदार बल्लेबाजी की। धैर्य और आक्रामकता का सही संतुलन दिखाते हुए, बल्लेबाजों ने 18.4 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए और 3 विकेट से मैच जीत लिया। पलामू वॉरियर्स की सोनिया को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। छोटानागपुर ब्लास्टर्स की प्रियंका सवैया को मोमेंट्स बेस्ट इकोनॉमी बॉलर अवार्ड मिला। शशि माथुर को सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए मोमेंट्स मैक्सिमम सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। झारखंड महिला टी20 प्रीमियर लीग दूसरे दिन के रोमांचक खेल के बाद और भी अधिक रोमांचक हो गई है। आगामी मैचों के लिए खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 

Bhumika

Bhumika Kumari is a Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand Political News: Champai Soren did not get a place on the stage? JMM targets BJP

Jharkhand Political News: चंपई सोरेन को मंच पर नहीं मिली जगह? JMM ने BJP पर साधा निशाना

Rajya Sabha Election: JMM excited over Baidyanath Ram's candidature, strategy discussed

Rajya Sabha Election: बैद्यनाथ राम की उम्मीदवारी पर JMM में उत्साह, रणनीति पर हुई चर्चा

Rajya Sabha Election Jharkhand: Will Parimal Nathwani reach Rajya Sabha again?

Rajya Sabha Election Jharkhand: क्या फिर राज्यसभा पहुंचेंगे परिमल नाथवानी?

JMM Candidate: JMM made Baijnath Ram its candidate, Rajya Sabha elections became interesting

JMM Candidate: JMM ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, राज्यसभा चुनाव हुआ रोचक

Jharkhand Rajya Sabha Election: Rajya Sabha elections exciting, JMM will field candidates on both the seats.

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव रोमांचक, दोनों सीटों पर JMM उतारेगा प्रत्याशी

Entry of six players from Kishanganj in Bihar Women Cricket Team

Bihar Women Cricket Team में किशनगंज की छह खिलाड़ियों की एंट्री

Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

Palamu Train Accident: 15 bogies of a coal-laden goods train derailed in Palamu.

Palamu Train Accident: पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी की 15 बोगियां पटरी से उतरीं

Nagpuri Film Sahariya: Nagpuri film 'Sahariya' will create a stir, audience has high hopes

Nagpuri Film Sahariya: नागपुरी फिल्म ‘सहरिया’ मचाएगी धमाल, दर्शकों को है बड़ी उम्मीद

Jharkhand Premier League: Jharkhand Women's T-20 Premier League starts with a bang

Jharkhand Premier League: झारखंड विमेंस टी-20 प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज

Ranchi University News: PG seats have been removed from 18 colleges, find out the reason

Ranchi University News: 18 कॉलेजों से खत्म हुई PG सीटें, जानिए वजह

Anita Murder Case: सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो समेत 12 पर FIR, जानिए पूरा मामला

Anita Murder Case: सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो समेत 12 पर FIR, जानिए पूरा मामला

Leave a Comment