Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

TRE-4 Vacancy के लिए सड़कों पर उतरे लाखों अभ्यर्थी, छात्र नेता दिलीप ने किया अनशन

TRE-4 Vacancy के लिए सड़कों पर उतरे लाखों अभ्यर्थी, छात्र नेता दिलीप ने किया अनशन
---Advertisement---

TRE-4 Vacancy Delay: बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC की टीआरई-4 वैकेंसी को लेकर लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर शुक्रवार को हजारों अभ्यर्थियों ने सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जोरदार प्रदर्शन किया।

अनशन, बेहोशी और बड़ा विरोध

इस आंदोलन की अगुवाई छात्र नेता दिलीप कुमार ने की. जो अभ्यर्थियों के समर्थन में पूरे दिन अनशन पर बैठे रहे. उन्होंने अन्न और जल दोनों का त्याग कर सरकार और आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। दिलीप कुमार ने कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी और 24 सितंबर 2024 को रिजल्ट भी आना था।

यह भी पढ़ें: दरभंगा LNMU में कर्मचारियों का आंदोलन शुरू! चरणबद्ध हड़ताल का ऐलान

लेकिन अभी तक विज्ञापन नही आया है। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री के द्वारा कहा गया कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी कहा गया कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी होगा। वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने कहा था कि 2025 मे टीआरई-4 और 2026 में टीआरई-5 की परीक्षा आयोजित होगी। लेकिन अभी तक टीआरई-4 का विज्ञापन भी नही आया है। बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस जारी किया जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन अब 58 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विज्ञापन जारी नही किया गया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बार-बार टीआरई-4 अभ्यर्थियों को गुमराह किया गया। विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है।

TRE-4 Vacancy के लिए पटना में बड़ा प्रदर्शन

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार टीआरई 4 की वैकेंसी की बात कर रहे थे लेकिन दूसरी तरफ बीपीएससी अधियाचना मिलने के बावजूद भी विज्ञापन जारी नही कर रही है। शिक्षा विभाग और बीपीएससी द्वारा लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। एक तरह से तो बीपीएससी द्वारा मुख्यमंत्री जी की छवि को धूमिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी का सम्मान करते हुए बीपीएससी को टीआरई 4 का विज्ञापन जारी करना चाहिए। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि अगर अतिशीघ्र विज्ञापन जारी नही हुआ तो अगली बार लाखों अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें: सास बहू यमराज का वर्ल्ड TV प्रीमियर, कब और कहाँ देखें पूरी जानकारी

अनशन के दौरान छात्र नेता दिलीप की तबीयत भी कुछ देर तक बिगड़ी थी। दो महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई और एक पुरुष अभ्यर्थी बेहोश हो गए जिन्हें गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद ठीक हुई। अनशन में छात्र नेता दिलीप कुमार के साथ प्रियंका पटेल, दीपक पाण्डेय सहित टीआरई-4 के अभ्यर्थी अंशु, बबली, अनुपमा, नेहा परवीन, अभीश्री , आयुषी , प्रीति , साहबाज आलम, शंकर सुमन, रविरंजन, लव कश्यप, कमलेश , दीपक , भूपेश, अमित , दीपक भारती, आशुतोष, अभिजीत सहित हजारों अभ्यर्थी उपस्थित थे।शाम को जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारी आए जिन्हें मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और बीपीएससी अध्यक्ष के नाम से अलग-अलग चार मांग-पत्र/ ज्ञापन दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment