Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

राजगीर नगर परिषद में PHED की लापरवाही, अनियमित जलापूर्ति से हजारों लोग संकट में

On: April 22, 2026 11:43 PM
Follow Us:
राजगीर नगर परिषद में PHED की लापरवाही, अनियमित जलापूर्ति से हजारों लोग संकट में
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Nalanda News: राजगीर नगर परिषद के वार्ड-7 और वार्ड-24 में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. वार्ड पार्षद अजय कुमार ने बुधवार को एसडीओ कार्यालय में आवेदन देकर इस स्थिति की जानकारी दी. पार्षद अजय कुमार के अनुसार पीएचईडी द्वारा जलापूर्ति अनियमित है. करीब चार हजार की आबादी वाले इन दोनों वार्डों में दिन में सिर्फ एक बार करीब 30 मिनट के लिए पानी आता है और इसका समय भी तय नहीं है.

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों तक गंगा का पानी भी ठीक से नहीं पहुंच रहा है. इस समस्या के समाधान के लिए कई बार पीएचईडी के सहायक अभियंता से मुलाकात की गयी और पत्र भी दिया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. पार्षद ने बताया कि दोनों वार्डों में एक ही पानी टंकी से आपूर्ति की जाती है, जो पर्याप्त नहीं है. भीषण गर्मी के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है, जिसके कारण न केवल आम नागरिक बल्कि जानवर भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रामचन्द्रपुर बाजार में मिला अधजला शव, हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका

कुछ इलाकों में पाइपलाइन तो बिछा दी गयी है, लेकिन अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो पायी है. अजय कुमार ने एसडीओ से मांग की है कि राजगीर नगर परिषद में आम जनता को राहत देने के लिए दिन में कम से कम दो से तीन बार पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. साथ ही उन्होंने पीएचईडी के लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है, जो अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं और लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं.

संजीव कुमार बिट्टू नालंदा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संस्कृत शोध संस्थान के निर्माण कार्यों का DM कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

संस्कृत शोध संस्थान के निर्माण कार्यों का DM कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

NEET UG 2026 Paper leak: NTA ने परीक्षा की रद्द, CBI करेगी जांच

NEET UG 2026 Paper leak: NTA ने परीक्षा की रद्द, CBI करेगी जांच

दरभंगा समेत बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

दरभंगा समेत बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बिहार में मंत्रियों का बंगला आवंटन, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा आवास?

बिहार में मंत्रियों का बंगला आवंटन, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा आवास?

30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अधिकारी सस्पेंड- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दरभंगा के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, क्लासरूम में गाय और बाहर खड़े छात्र

दरभंगा के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, क्लासरूम में गाय और बाहर खड़े छात्र

पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री कुशवाहा, बेरोजगार युवाओं को दिया बड़ा भरोसा

पदभार संभालते ही एक्शन में मंत्री कुशवाहा, बेरोजगार युवाओं को दिया बड़ा भरोसा

दरभंगा समेत पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दरभंगा समेत पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू

दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू

सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

Leave a Comment