Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल

On: April 19, 2026 1:17 PM
Follow Us:
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihar News: कदमकुआं निवासी एवं पत्रकारिता संस्थानों में करीब 21 वर्षों से अधिक समय से शैक्षणिक कार्यों में सक्रिय रहे प्रो. ( डॉक्टर) मनोज दयाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलपति का पद ग्रहण कर लिया है। नियुक्ति के संबंध में लोकभवन, छत्तीसगढ़ की ओर से आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है।

शुक्रवार की सुबह प्रो. मनोज दयाल ने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का कार्य दायित्व ग्रहण किया। रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे आईएएस निवर्तमान कुलपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गई। विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए उनके योगदानों के प्रति कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने आभार प्रदर्शित किया। अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति और विश्वविद्यालय के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा प्रारंभ किया।

रेडियो पर भेजी शुभकामना

सर्वप्रथम उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का सादर-आभार प्रदर्शित किया। प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त किया। प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने ग्रंथालय में रिसर्च एवं पीजी विद्यार्थियों से मुलाकात की। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन- रेडियो संवाद 90.8 एफएम में प्रो. दयाल ने शुभकामना संदेश रिकार्ड किया।

यह भी पढ़ें: कंबोडिया के बीच बौद्ध सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बैठक

उन्होंने टेलीविजन स्टूडियों एवं संकाय भवनों का निरिक्षण किया। प्रो. दयाल ने विभिन्न विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक गण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कुलपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

काफी अनुभवी है प्रो. दयाल

प्रोफेसर मनोज दयाल काफी अनुभव प्राप्त शिक्षक है। इनका जन्म सन 1965 में हुआ था। बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता शिक्षण में वे अपना सक्रिय योगदान करते आ रहे हैं। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार हरियाणा के अब्दुल कलाम सेंटर ऑफ एनसीएंट इंडियन साइंस के डायरेक्टर एवं मानविकी एवं समाजशास्त्र के मास कम्युनिकेशन में चेयरपर्सन और प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार (सीयूएसबी) गया में भी बतौर सीनियर प्रोफेसर कार्य कर चुके हैं। इनके मार्गदर्शन में कई छात्र रिसर्च वर्क कर चुके हैं। कई वर्कशॉप एवं सेमिनार भी अटेंड कर चुके हैं।

शंभू कांत सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajgir Malmas Mela: भीषण गर्मी और कमजोर प्रचार से फीका पड़ा मलमास मेला

Rajgir Malmas Mela: भीषण गर्मी और कमजोर प्रचार से फीका पड़ा मलमास मेला

Ritu Jaiswal BJP Join: राजद से निष्कासन के बाद अब भगवा रंग में रंगेंगी रितु

Ritu Jaiswal BJP Join: राजद से निष्कासन के बाद अब भगवा रंग में रंगेंगी रितु

Bihar IAS Transfer News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

Bihar IAS Transfer News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर जू सफारी में श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर जू सफारी में श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Darbhanga News: दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान दो समुदायों में भिड़ंत, गांव में तनाव

Darbhanga News: दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान दो समुदायों में भिड़ंत, गांव में तनाव

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल

Rajgir Malmas Mela: राजगीर मलमास मेला में बिजली संकट, श्रद्धालु परेशान

Rajgir Malmas Mela: राजगीर मलमास मेला के दौरान राजगीर शहर मे बिजली का संकट

DAV Kapildev School Case: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व प्रिंसिपल दोषी करार

DAV Kapildev School Case: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व प्रिंसिपल दोषी करार

Jharkhand JTET 2026 Update: JTET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानिए पूरी डिटेल

Jharkhand JTET 2026 Update: JTET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानिए पूरी डिटेल

Digital Politics India: ​रील्स वाली सरकार VS बेरोज़गार युवा, देश में बड़ा आक्रोश!

Digital Politics India: ​रील्स वाली सरकार VS बेरोज़गार युवा, देश में बड़ा आक्रोश!

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर

Bihar Education News: जुलाई 2026 से शुरू होगी सनहपुर डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई

Bihar Education News: जुलाई 2026 से शुरू होगी सनहपुर डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई

Leave a Comment