T20 League Jharkhand: शनिवार को झारखंड T20 क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में, कोयलांचल सुपर किंग्स ने डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत रांची टाइटन्स को 3 रन से हराया। बारिश और खराब मौसम से प्रभावित इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरकार कोयलांचल सुपर किंग्स की जीत हुई।
T20 League Jharkhand: झारखंड T20 लीग में कांटे की टक्कर
पहले बैटिंग करते हुए, कोयलांचल सुपर किम्स ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 142 रन का मज़बूत स्कोर बनाया; ओपनर शरनदीप सिंह ने शानदार बैटिंग की और सिर्फ़ 50 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। कप्तान उत्कर्ष सिंह ने 15 रन बनाए और विकेटकीपर-बैट्समैन रॉबिन मिंज ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाए, जबकि शुभ शर्मा 19 रन पर नाबाद रहे।
रांची टाइटन्स के लिए बॉलिंग करते हुए सचिन कुमार यादव, प्रिंस अनुराग मुर्मू और कप्तान रावदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में, लक्ष्य का पीछा करते हुए रांची टाइटन्स ने बहुत आक्रामक शुरुआत की और तेज़ी से रन बनाए; टीम 7 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन तक पहुँच गई थी।
DLS से तय हुआ मुकाबला
रांची के लिए श्रेष्ठ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 17 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, सत्य चेतू ने भी तूफ़ानी पारी खेलते हुए सिर्फ़ 15 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें तीन शानदार छक्के शामिल थे। ओपनर शिखर मोहन ने 6 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया।
कोयलांचल सुपर किंग्स के लिए हर्ष राय सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करते हुए दो ओवर में 18 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। खराब मौसम और बारिश के कारण सात ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा, जिसके बाद डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत कोयलांचल सुपर किंग्स को तीन रन से विजेता घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें:
- Darbhanga Yamaha Agency: यामाहा एजेंसी मैनेजर हत्या मामले का खुलासा
- Jharkhand T20 League 2026: कोयलांचल सुपर किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत











