Bhojpuri films : भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए यह गर्मी एक खास तोहफा लेकर आई है। वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म “भौउजी हमार घर पे बाड़ी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 10 मई, शनिवार को लोकप्रिय भोजपुरी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर शाम 6 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही, जो दर्शक यह फिल्म छूट जाने पर देखना चाहें, उनके लिए इसका एक और प्रसारण 11 मई, रविवार को सुबह 10 बजे होगा।
यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है। फिल्म की कहानी हर उम्र और वर्ग के दर्शकों को भावनात्मक रूप से छूने का दम रखती है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री रिंकू घोष, गौरव झा, संचिता बनर्जी, रक्षा गुप्ता, देव सिंह, राकेश बाबू, श्वेता वर्मा, रिंकू भारती और के.के. गोस्वामी।
फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह ने इस मौके पर दर्शकों से फिल्म को अपने परिवार के साथ देखने की अपील की है। उन्होंने इसे भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक खास उपहार बताया। निर्देशक अजय कुमार झा ने कहा कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देती है, जिसे हर उम्र के दर्शक सराहेंगे।
फिल्म में रिंकू घोष की भूमिका विशेष रूप से भावनात्मक है, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ती है। उन्होंने भी दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि “भौउजी हमार घर पे बाड़ी” दर्शकों के दिल को छूने वाली फिल्म है।
इस फिल्म में सोनिया मिश्रा, पारुल प्रिया, संजू सोलंकी, अंशू तिवारी, विद्या सिंह, सुजीत सार्थक, अशोक गुप्ता, रिंकू यादव, अरबिंद तिवारी और अभय सिंह की अतिथि भूमिकाएं भी देखने को मिलेंगी।
फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है, संगीत ओम झा ने तैयार किया है और गीत भी अरबिंद तिवारी ने ही लिखे हैं। छायांकन मनोज कुमार सिंह, संकलन धरम सोनी, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, कला निर्देशन रणधीर एन. दास और वेशभूषा विद्या-विष्णु द्वारा की गई है।
यह फिल्म न केवल एक मनोरंजक अनुभव है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों की पुनर्पुष्टि भी करती है। 10 और 11 मई को इसे देखना न भूलें – भोजपुरी सिनेमा पर।