Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर
---Advertisement---

Bihar politics 2026: प्रशांत किशोर ने अपने दरभंगा दौरे के दौरान बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जन सुराज की समीक्षा बैठक में उन्होंने राज्य की मौजूदा व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए. बैठक में जिले की विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

युवाओं के पलायन पर सरकार घिरी

सरकार के छह महीने पूरे होने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सिर्फ नेताओं के चेहरे बदले हैं, लेकिन जनता की समस्याएं आज भी जस की तस हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं का अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. प्रशांत किशोर ने बताया कि वह अभी पटना के बिहटा स्थित जन सुराज के नव निर्माण आश्रम में रह रहे हैं और वहीं से बिहार में बदलाव की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

CM आवास को लेकर प्रशांत किशोर का तंज

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का आवास देश के सबसे बड़े सरकारी आवासों में से एक है और अब इसमें एक और हिस्सा जोड़ा जा रहा है. किशोर ने कहा कि एक तरफ जहां बिहार के लाखों युवा रोजगार की तलाश में दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में छोटे-छोटे कमरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के लिए 25 एकड़ का बंगला भी कम पड़ रहा है.

उन्होंने पलायन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किये गये, लेकिन आज भी बिहार के युवा रोजगार की तलाश में राज्य छोड़ने को मजबूर हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार की राजनीति में बदलाव की जरूरत है और जन सुराज इसी उद्देश्य से काम कर रही है. दरभंगा में हुई इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. जन सुराज लगातार गांव-गांव जाकर स्थानीय मुद्दों को उठाकर लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment