Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

धनबाद के मुनीडीह वाशरी में दर्दनाक दुर्घटना, 4 मजदूरों की मौत

धनबाद के मुनीडीह वाशरी में दर्दनाक दुर्घटना, 4 मजदूरों की मौत
---Advertisement---

Dhanbad News: कोयलांचल की हृदयस्थली धनबाद से एक बेहद दुखद और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में संचालित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया. ट्रक में कोयला स्लरी (बारीक कोयला पाउडर) लोड करने के दौरान अचानक भारी मात्रा में मलबा गिर गया और वहां काम कर रहे कई ठेका मजदूर इसकी चपेट में आ गये. इस हादसे में चार मजदूरों की घोल में दबकर मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना का विवरण और मृतक की पहचान

यह दुखद घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाशरी परियोजना में सामान्य रूप से काम चल रहा था और मजदूर स्लरी लोडिंग के काम में व्यस्त थे. इसी दौरान स्लरी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला.

हादसे में जान गंवाने वाले चारों मजदूरों की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में की गई है, जिनमें माणिक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी, मायरा गोप शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद वाशरी परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया. जेसीबी मशीनों की मदद से भारी मात्रा में गारा हटाकर चारों शवों को बाहर निकाला गया. प्रशासन अभी भी इस बात की जांच कर रहा है कि मलबे में कोई और मजदूर तो नहीं फंसा है.

परिजनों में नाराजगी, सुरक्षा पर सवाल

हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया. पूरे मुनीडीह इलाके में तनावपूर्ण शांति और शोक का माहौल है. मजदूरों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है. बीसीसीएल प्रबंधन और ठेका कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि लोडिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे. फिलहाल स्थानीय पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटा हुआ है. इस घटना ने एक बार फिर धनबाद की कोयला खदानों और वॉशरी में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है.

यह भी पढ़ें: धनबाद-बोकारो रोड बंद पर फूटा रागिनी सिंह का गुस्सा, दी दिल्ली जाने की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment