Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

IND vs SA 3rd T20: धर्मशाला में IND ने SA को 7 विकेट से हराया,अभिषेक शर्मा ने बनाया 35 रन

IND vs SA 3rd T20: धर्मशाला में IND ने SA को 7 विकेट से हराया,अभिषेक शर्मा ने बनाया 35 रन
---Advertisement---

IND vs SA 3rd T20: भारत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। पांच मैचों की T20 सीरीज़ का तीसरा मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का साहसिक फैसला लिया। गेंदबाज़ों ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ़ 117 रन पर ऑल आउट कर दिया। वही भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाकर, इस मैच को अपने नाम कर लिया हैं।

IND vs SA 3rd T20: अभिषेक शर्मा आक्रामक अंदाज

वही टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली और सिर्फ 4.1 ओवर में ही भारत ने 55 रन बना डाले। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए। अभिषेक 35 रन बनाकर आउट हो गए और कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। इसके साथ ही टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा । वही शुभमन गिल ने 28 रन बनाकर आउट हो गए। मार्को जानसेन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया।

यह भी पढ़ें: Ind vs SA 2025: यशस्वी–रोहित–कोहली की तिकड़ी ने दिलाई भारत को सीरीज जीत

IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया

भारत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच आज भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। कप्तान एडन मार्करम (46 गेंदों पर 61 रन, छह चौके, दो छक्के) को छोड़कर, कोई भी दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। साउथ अफ्रीका ने सिर्फ सात रन पर अपने पहले तीन विकेट गंवा दिए थे।

यह भी पढ़ें: Patna Book Fair: पटना बुक फेयर में “बुजुर्गों का स्वास्थ्य” पर हेल्थ डायलॉग, मानसिक मजबूती और लाइफस्टाइल बदलाव पर ज़ोर

 

Hemant Kumar

Hemant Kumar is a dynamic Darbhanga-based journalist and the visionary founder of Mithila Top. With five years of impactful reporting across politics, society, education, and entertainment, he is celebrated for his signature writing style... masterfully delivering factually precise, lucid, and engaging narratives that make him a trusted voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment