Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Ranchi T20 Ticket Price: भारत वेस्टइंडीज मैच के टिकट की कीमत जारी

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 9 अक्टूबर 2026 को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच के बारे में एक अहम जानकारी सामने आई है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने मैच के लिए टिकट की कीमतें घोषित कर दी हैं

Ranchi T20 Ticket Price: भारत वेस्टइंडीज मैच के टिकट की कीमत जारी
---Advertisement---

Ranchi T20 Ticket Price: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 9 अक्टूबर 2026 को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच के बारे में एक अहम जानकारी सामने आई है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने मैच के लिए टिकट की कीमतें घोषित कर दी हैं, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के टिकट ₹1,600 से लेकर ₹18,000 तक के हैं।

JSCA की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विंग A के टिकट की कीमत निचले टियर के लिए ₹3,000 और ऊपरी टियर के लिए ₹2,000 होगी। विंग B के लिए, निचले टियर की कीमत ₹3,500 और ऊपरी टियर की कीमत ₹2,500 तय की गई है। वहीं, विंग C के निचले और ऊपरी टियर के टिकट की कीमत क्रमशः ₹3,000 और ₹2,000 होगी।

वही लोअर टियर (विंग D) के टिकट की कीमत ₹3,000 है, जबकि स्पाइस बॉक्स की कीमत ₹2,500 है। ईस्ट और वेस्ट हिल्स के टिकट ₹1,600 के हैं। वहीं, अमिताभ चौधरी पवेलियन के प्रीमियम टेरेस के टिकट की कीमत ₹4,500 होगी।

Ranchi T20 Ticket Price: हॉस्पिटैलिटी टिकटों की कीमत

हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी में टिकट की कीमतें आम दर्शकों के स्टैंड के मुकाबले ज़्यादा हैं। टिकट की कीमतें इस तरह तय की गई हैं, प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर के लिए ₹18,000, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स के लिए ₹9,000, कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए ₹8,000 और कॉर्पोरेट लाउंज के लिए ₹15,000। इसके अलावा MS धोनी पवेलियन के लक्ज़री पार्लर (जिसमें हॉस्पिटैलिटी सुविधाएँ शामिल हैं) के टिकट की कीमत ₹10,000 है, जबकि डोनर्स एन्क्लोजर के टिकट की कीमत ₹4,000 है।

टिकट बिक्री की तारीख अभी नहीं हुई घोषित

JSCA ने टिकट की कीमतें घोषित कर दी हैं, लेकिन आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री कब शुरू होगी, इसकी जानकारी अलग से दी जाएगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की तारीखों और प्रक्रिया की घोषणा भी बाद में की जाएगी। JSCA के सेक्रेटरी सौरभ तिवारी के अनुसार, रांची में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह है।

उन्होंने बताया कि टिकट की कैटेगरी और कीमतों की घोषणा कर दी गई है, जबकि टिकट बिक्री और ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। ऐसे में टिकट खरीदने के लिए दर्शकों को JSCA की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा। भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच यह मैच 9 अक्टूबर, 2026 को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: JTET Exam Date 2026: JAC ने जारी किया नोटिस, 1 नवंबर को होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें: Congress Protest Ranchi: झारखंड में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: Ranchi Cricket Match: टिकट की कीमत तय, इस दिन से शुरू होगी बिक्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment