Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

ICC World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर 2027 को शुरू होगा और फ़ाइनल मैच 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

ICC World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी
---Advertisement---

ICC World Cup 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर 2027 को शुरू होगा और फ़ाइनल मैच 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे।

ICC World Cup 2027: भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

वही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC के मुताबिक भारत को ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-A के साथ रखा गया है। वही ग्रुप-B में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर-B शामिल होंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले, भारत 7 अक्टूबर को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

टीम इंडिया के ग्रुप मैच इस प्रकार हैं:-

  • 7 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया -केपटाउन
  • 10 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान- जोहान्सबर्ग
  • 14 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान -त्श्वाने
  • 17 अक्टूबर: भारत vs क्वालिफायर-A -ब्लूमफोंटेन
  • 24 अक्टूबर: भारत vs जिम्बाब्वे-विक्टोरिया फॉल्स

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला नए Mosi-oa-Tunya Stadium, Victoria Falls में होगा और यह इस मैदान पर होने वाला पहला वर्ल्ड कप मैच होगा।

नए फॉर्मेट में होगा वर्ल्ड कप

2027 का वर्ल्ड कप पिछले फ़ॉर्मेट से अलग हैं इस बार  तीन चरणों में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत तीन टीमों की ‘सुपर सीरीज़’ से होगी, जिसमें वे फ़ाइनल ग्रुप-स्टेज स्पॉट के लिए मुक़ाबला करेंगी। इसके बाद, 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम, ‘सुपर 7’ चरण में आगे बढ़ेंगी।

सुपर 7 स्टेज में, सभी सात टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर खेलेंगी। टॉप चार टीमें सेमी फ़ाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमी फ़ाइनल 17 नवंबर को केप टाउन में और दूसरा 18 नवंबर को त्शवाने में खेला जाएगा। इसके बाद फ़ाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Patna MLC Election: पटना सीट को लेकर नालंदा में NDA की बैठक

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2026: बापू जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment