Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

बुडको की मिशन मोड में प्रोजेक्ट पूरी करने की है तैयारी

बुडको की मिशन मोड में प्रोजेक्ट पूरी करने की है तैयारी
---Advertisement---

Bihar News: बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास विभाग (BUIDCO) राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति को गति देने और आगे की रणनीति तय करने के लिए बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला “मिशन प्रोजेक्ट कम्प्लीशन” का आयोजन किया जायेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरंतर इन परियोजनाओं की मॉनिटरिंग की जाती रही है, हालांकि इस बार कार्यशाला के माध्यम से सभी परियोजनाओं की विस्तृत जांच की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन 25 जनवरी, 2026 को सुबह 11 बजे से पटना स्थित मौर्या मंडपम, मौर्यालोक कॉम्पलेक्स में किया जाएगा। इस एक दिवसीय कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के परियोजना निदेशक, उप निदेशक और सहायक निदेशक शामिल होंगे। इस कार्यशाला में सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

योजनाओं का अपडेट देना होगा

बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर द्वारा निर्देश दिया गया है कि बैठक का लक्ष्य योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने और उन्हें ससमय पूरा करने के लिए एक रोडमैप बनाया जायेगा। सभी पदाधिकारी अपनी समस्याएं स्थल निरीक्षण आदि की रिपोर्ट सहित समस्याओं के समाधान पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि बुडको द्वारा चल रही नमामि गंगे, जलापूर्ति, शवदाह गृह, मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास समेत कई योजनाओं की अद्यतन प्रगति और उनके पूरा होने की समय सीमा पर पीपीटी के माध्यम प्रेजेंट करना होगा।

कार्यशाला की प्रमुख बातें

पहली बात है समीक्षा एवं समाधान। प्रत्येक जिले के अधिकारी नमामि गंगे, जलापर्ति, शवदाह गृह, मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना सहित अन्य परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति एवं समय सीमा प्रस्तुत करेंगे। क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं और उनके समाधान पर मुख्यालय स्तर पर चर्चा होगी। दूसरी बात है वित्तीय रूपरेखा स्पष्ट करना। सभी परियोजनाओं में वित्तीय आवंटन संबंधी मामलों के शत-प्रतिशत निराकरण की जांच की जायेगी जिससे कार्यों में देरी न हो। कार्यशाला से पूर्व सभी जिलों के कार्य निष्पादन के आधार पर एक रैंकिंग जारी की जाएगी, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मान

बेहतर प्रदर्शन ‌करने पर स्थापना दिवस (16 जून 2026) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला अधिकारियों एवं मुख्यालय के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य के सभी 38 जिलों के परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक एवं सहायक परियोजना निदेशक इस कार्यशाला में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में महारानी कामसुंदरी देवी के श्राद्ध कर्म में पहुंचे राज्यपाल, राजपरिवार को दी श्रद्धांजलि

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment