Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में रांची में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

On: April 25, 2026 7:00 PM
Follow Us:
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में रांची में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Women reservation bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन और कांग्रेस, JMM सहित पूरे इंडी गठबंधन के नेताओं के नकारात्मक रवैये के विरोध में आज राजधानी रांची में हजारों महिलाओं द्वारा ‘महिला आक्रोश मार्च के तहत पदयात्रा’ निकाली गई। अन्याय, असुरक्षा और अपमान के खिलाफ यह सिर्फ एक मार्च नहीं, बल्कि बदलाव की हुंकार थी। मोरहाबादी मैदान से अलबर्ट एक्का चौक तक निकलने वाले “महिला आक्रोश मार्च” में हजारों की संख्या में शामिल होकर महिलाओं ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया और अधिकारों की इस मुहिम को मजबूती दी।

महिला आक्रोश मार्च में उमड़ा जनसैलाब

चिलचिलाती गर्मी भी महिलाओं के उत्साह और आक्रोश को कम नहीं कर पाया। पहले मोराबादी मैदान में राज्य भर से हजारों की संख्या में आई महिलाएं एकत्रित हुईं। मोराबादी में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस आक्रोश मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। सभा के तत्पश्चात मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक महिलाओं द्वारा पदयात्रा की गई।

मोराबादी मैदान से लेकर मेन रोड तक राजधानी रांची की सड़कें नारी शक्ति के नारों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मौके पर कहा कि 2014 से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को लगातार आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध करते आ रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के माध्यम से उन्होंने जागरूकता फैला कर बेटियों को सशक्त किया है।

विपक्ष पर BJP का तीखा हमला

अब बारी महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की थी, इसी के तहत 16, 17, 18 अप्रैल को को संसद में महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र आहूत था। लेकिन कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित होने नहीं दिया। इस दौरान चर्चा के दौरान विपक्ष की सारी शंकाओं को गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने दूर करने का काम किया। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की मानसिकता महिला विरोधी रही है।

विपक्ष ने विधेयक के खिलाफ न केवल मतदान किया बल्कि मेज थपथपाकर जश्न मनाया गया। इस प्रकार नारियों का अपमान करने का काम इंडी गठबंधन के द्वारा किया गया। इनकी मानसिकता लटकाने भटकाने की रही है । यह लोग कभी नहीं चाहते कि किसी साधारण परिवार की महिलाएं लोकसभा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करे, ये नहीं चाहते कि महिलाओं को उनका हक मिले, यह कभी नहीं चाहते कि नीति निर्धारण में महिलाएं अपनी भूमिका निभाए। देश की महिलाओं के साथ इन्होंने धोखा किया है। आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब मिलेगा।

महिलाएं अब केवल वोट बैंक नहीं रही, महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाना भी बख़ूबी जानती हैं। पीएम ने लखपति दीदी बनाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध किया है। हर क्षेत्र में महिलाएं आज परचम लहरा रही हैं। देश स्तर पर इंडी गठबंधन का महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस की हमेशा महिला विरोधी नीति रही है। फिर एक बार महिलाओं का अपमान महिला आरक्षण बिल को गिराकर किया गया है। इसका खामियाजा इंडी गठबंधन को भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें: Anant Singh Sonu Sood: अनंत सिंह को सोनू सूद ने दिया मुंबई आने का न्योता

आने वाले समय में देश की राजनीति से इंडी गठबंधन के लोग साफ हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के साथ हमेशा खड़े रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने महिला आक्रोश यात्रा में भागीदारी निभाने के लिए सभी महिलाओं का आभार जतलाया।

महिला आक्रोश मार्च में बीजेपी नेता हुए शामिल

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद गीता कोड़ा और सीमा सिंह ने किया। जबकि कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, विधायक पूर्णिमा साहू, मंजू देवी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पलामू की महापौर अरुणा शंकर, सुनीता सिंह, सीमा शर्मा, मीरा मुंडा, मीरा प्रवीण सिंह, आरती सिंह, आरती कुजूर, रश्मि सिंह, शोभा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, लवली गुप्ता, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, दीपक बंका, हेमंत दास, संजीव विजयवर्गीय, योगेंद्र प्रताप सिंह, सूरज गुप्ता, अशोक बड़ाइक, वरुण साहू, संदीप वर्मा, रमेश सिंह, संजय जायसवाल, ललित ओझा, सत्यनारायण सिंह, राकेश भास्कर, राजेंद्र मुंडा, इंद्रजीत यादव आदि सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें: पोते-पोतियों ने दादी को दी शाही विदाई, बिहार में चर्चा का विषय

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand T20 League 2026: Koyalanchal Super Kings register second consecutive win.

Jharkhand T20 League 2026: कोयलांचल सुपर किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Bihar Liquor Ban: Prohibition to be made stricter; Minister Madan Sahni issues stern directives.

Bihar Liquor Ban: शराबबंदी होगी और सख्त, मंत्री मदन सहनी ने दिए कड़े निर्देश

TMC Crisis: Rebellion by 19 MPs, including Yusuf Pathan and Saayoni Ghosh.

TMC Crisis: युसुफ पठान और सायोनी घोष समेत 19 सांसदों की बगावत

West Bengal Politics: Is all well within the TMC, or is the crisis deepening? Understand the full political equation.

West Bengal Politics: TMC में सब कुछ ठीक है या बढ़ रहा है संकट? जानिए पूरा राजनीतिक समीकरण

Lalu Yadav Birthday: Lalu Prasad Yadav's birthday celebrated with great fanfare in Ranchi.

Lalu Yadav Birthday: रांची में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

NITI Aayog Meeting: Hemant Soren placed several key demands before the Central Government.

NITI Aayog Meeting: हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के सामने रखीं कई अहम मांगें

NITI Aayog Meeting 2026: Hemant Soren attends key NITI Aayog meeting.

NITI Aayog Meeting 2026: नीति आयोग की अहम बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन

Lalu Yadav Birthday: Lalu Yadav turns 79; here are some of his most talked-about anecdotes.

Lalu Yadav Birthday: 79 साल के हुए लालू यादव, जानिए उनके सबसे चर्चित किस्से

Bihar Jharkhand Monsoon Update: Weather pattern shifts in Jharkhand and Bihar; check the latest forecast.

Bihar Jharkhand Monsoon Update: झारखंड-बिहार में बदला मौसम का मिजाज, जानें मौसम का हाल

JPL 2026 Opening Ceremony: Kanika Kapoor's songs and Dhoni's charisma stole the show.

JPL 2026 Opening Ceremony: कणिका कपूर के गानों और धोनी के जलवे ने लूटी महफिल

JSCA T20 League: Ranchi Titans' magnificent victory in the presence of Mahendra Singh Dhoni.

JSCA T20 League: महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में रांची टाइटंस की शानदार जीत

Parimal Nathwani Nomination: Congress holds a sit-in protest against Parimal Nathwani's nomination.

Parimal Nathwani Nomination: परिमल नथवानी के नामांकन के खिलाफ कांग्रेस का धरना

Leave a Comment