Darbhanga News: दरभंगा जिला परिषद की अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को पारित हो गया। अल्पसंख्यक अधिकारी की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में अध्यक्ष समेत 47 सदस्यों में से 27 सदस्य उपस्थित थे। इनमें से छब्बीस सदस्यों ने उनके खिलाफ मतदान किया। 2024 में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद प्रशांत किशोर के अथक प्रयासों से सीता देवी अध्यक्ष बनी थीं।
अध्यक्ष पद से हटेंगी सीता देवी
दरअसल छ अप्रैल को दरभंगा जिला परिषद के 47 में से 27 सदस्यों ने अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया है। जिसमें पार्षदों ने भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और विकास कार्यों में भारी अनियमितता के गंभीर आरोप सीता देवी के ऊपर लगाया गया था इसी को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए गुरुवार यानि आज विशेष बैठक अंबेडकर सभागार में बुलाई गई थी
भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला
वहीं बैठक के बाद अपसंख्यक पदाधिकारी सह प्रभारी डीएम मो.सलीम अख्तर ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया की अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई विशेष बैठक आयोजित की गई थी जिसमें 26 सदस्य ने अध्यक्ष पद से हटाने के पक्ष मैं मतदान किया है अब हमलोग आगे विभाग को पत्र लिखेंगे उसके बाद अध्यक्ष पद का चुनाव होगा.
यह भी पढ़ें: JMM नेता ने खोली झारखंड स्वास्थ्य विभाग की पोल, CM को लिखा पत्र
आपको बता दे की इसी महीने अध्यक्ष पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 को विश्वास मत खो दिया था। चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि 15 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की तारीख़ तय की गई। जिसमें जन स्वराज समर्थित प्रत्याशी सीता देवी ने 46 सदस्यों में से 28 जिला परिषद सदस्यों का मत प्राप्त कर विजेता बनी थी
यह भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: बिहार में आंधी-बारिश का कहर, कई जिलों में तूफान की चेतावनी
















