Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

CM सम्राट चौधरी से मिले सांसद गोपाल जी ठाकुर, विकास को लेकर बड़ी चर्चा

CM सम्राट चौधरी से मिले सांसद गोपाल जी ठाकुर, विकास को लेकर बड़ी चर्चा
---Advertisement---

Darbhanga News: CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बिहार में न्याय और सुशासन के साथ विकास करना है। राज्य में न्याय के साथ विकास का यह दृष्टिकोण साकार होता दिख रहा है और बिहार सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती है। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी बिहार की जनता की हर आकांक्षा को पूरा करेंगे और एक उत्कृष्ट मुख्यमंत्री साबित होंगे।

दरभंगा को मिलेंगे कई बड़े प्रोजेक्ट

दरभंगा के सांसद और लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार को पटना स्थित बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद उपरोक्त बातें कही। इस अवसर पर सांसद डॉ. ठाकुर ने मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को पगड़ी और धोती पहनाकर सम्मानित किया।दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए, सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा जिले में प्रमुख विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का अनुरोध किया गया है।

सम्राट चौधरी से मुलाकात में उठे बड़े मुद्दे

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से हुई मुलाकात के संबंध में सांसद डा ठाकुर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा में दरभंगा में एम्स तथा एयरपोर्ट परिसरों के दरभंगा एम्स निर्माण कार्यों में तेजी लाने , एम्स के दोनों तरफ फोर लेन सड़क, दरभंगा शहर में प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाने चीनी मिलों के मुद्दे पर शीघ्र औपचारिकताओं को पूरा करने सहित अन्य मुद्दों पर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया है तथा मुख्यमंत्री ने उन्हें इसके लिए आश्वस्त भी किया है। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल के कारण दरभंगा का विकास एक मजबूत आयाम प्राप्त कर रहा है और जमीनी स्तर पर स्थापित हो रहा है।

सांसद डा ठाकुर ने सीएम श्री चौधरी के साथ दरभंगा में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को शुरू करने तथा उसकी प्रस्तावित संख्या को बढ़ाने ,दरभंगा शहर कबड़ा घाट स्थित मिथिला संस्कृत शोध केन्द्र को दिए दिए गए राशि से चल रहे पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने, तथा संस्कृत शोध संस्थान के लिए और अधिक राशि को स्वीकृत करने,दरभंगा शहर के तीनों तालाबों हराही,गंगासागर एवं दिग्घी के घाट का सौंदर्यीकरण कार्य में पुराने नक्शे के हिसाब से मापी कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि इन मुद्दों के पहल से दरभंगा के विकास को नया आयाम मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: पटना में रवि किशन ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री चौधरी से हुई चर्चा में सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नए पुलिस स्टेशन भवन और पुलिस आधुनिकीकरण के प्रस्तावित मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया और कहा कि इन मुद्दों का समाधान एक दूरगामी और प्रभावी संदेश साबित होगा। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जल्द ही दरभंगा आने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari Bengal New CM: बंगाल के अगले CM होंगे शुभेंदु अधिकारी

Bhumika

Bhumika Kumari is a Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment