Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू

दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू
---Advertisement---

Darbhanga School News: बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने एक मिडिल स्कूल में घुसकर शिक्षक के साथ मारपीट की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया. हालांकि, मिथिला टॉप चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

स्कूल में घुसे युवकों ने शिक्षक को पीटा

बताया जा रहा है कि यह घटना दरभंगा सदर प्रखंड के नैनाघाट पंचायत स्थित मझियाम मध्य विद्यालय की है. जानकारी के अनुसार शनिवार को पंचायत के आधा दर्जन युवक अचानक विद्यालय परिसर में पहुंचे और एक शिक्षक को घेर कर पीटना शुरू कर दिया. स्कूल परिसर में मौजूद अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह शिक्षक को बचाया. स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट की वजह स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ बताई जा रही है. आरोप है कि टीचर ने क्लासरूम में छात्र के साथ गलत व्यवहार किया. छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गुस्साए युवक स्कूल पहुंचे और शिक्षक की पिटाई कर दी.

शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

वायरल वीडियो में कुछ युवक शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोगों का कहना है कि आरोप कितना भी गंभीर क्यों न हो, कानून हाथ में लेना ठीक नहीं है. स्कूल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटना से छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल है. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा है. बीईओ ने पूछा है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस व विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई। प्रभारी बीईओ ने प्रधानाध्यापक को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 साइबर ठग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सिमरी में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment