NEET UG 2026 Paper leak: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) अंडरग्रेजुएट 2026 के पेपर लीक मामले में एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। पेपर लीक के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। सीबीआई भी इस मामले की जांच करेगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सभी लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष और व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए, जांच का जिम्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए। NTA इस पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान CBI को अपना पूर्ण सहयोग देगा और सभी आवश्यक रिकॉर्ड, दस्तावेज़ तथा तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।
परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
पुनः परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को किसी भी नई पंजीकरण प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें कोई भी अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों द्वारा पहले जमा किया गया परीक्षा शुल्क उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
नई परीक्षा की तिथियों की घोषणा शीघ्र
NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुनः परीक्षा का आयोजन एजेंसी के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके ही किया जाएगा। नई परीक्षा की तिथियों की घोषणा शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
यह भी पढ़ें:







