Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Darbhanga News: सिमरी में फरार आरोपी पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Darbhanga News: सिमरी में फरार आरोपी पर पुलिस का बड़ा एक्शन
---Advertisement---

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कोर्ट के आदेश पर प्रशासनिक टीम आरोपी के घर पहुंची और ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपका कर जल्द कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी दी. इस कार्रवाई को देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

कोर्ट के आदेश पर घर पर इश्तेहार

जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना कांड संख्या 37/26 में पीड़िता के पिता ने गांव के ही अमित यादव समेत कई लोगों पर अपनी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था. पीड़ित परिवार ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि लड़की घर से नकदी, सोने के आभूषण, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गई है.

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी, लेकिन मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार था. जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस ने कोर्ट में नोटिस जारी किया. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम आरोपी के घर पहुंची और विधिवत इश्तेहार बांटने की प्रक्रिया पूरी की.

फरार आरोपी पर कुर्की-जब्ती की तैयारी

इस दौरान मौके पर केस की अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर ज्योति कुमारी, इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. पुलिस ने माइकिंग के जरिये आसपास के लोगों को भी कोर्ट के आदेश की जानकारी दी. अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर तय समय सीमा के अंदर आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं होगा तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से फरार आरोपियों में भय का माहौल बनेगा. पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

यह भी पढ़ें:

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment