Vaibhav Sooryavanshi News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आई है. एक तरफ जहां फैंस आईपीएल 2026 के रोमांच का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भारत ‘ए’, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी. युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है।
इस टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है जिन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. खासकर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि आखिरकार उन्हें भारतीय टीम की जर्सी में देखने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी और विप्रज निगम को भी पहली बार इंडिया ‘ए’ टीम में जगह मिली है। इस बार चयनकर्ताओं ने युवाओं पर भरोसा जताकर भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. यह त्रिकोणीय सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी और 9 जून से श्रीलंका में शुरू होगी. टूर्नामेंट के पहले मैच में इंडिया ‘ए’ का मुकाबला मेजबान श्रीलंका से होगा. फाइनल मैच 21 जून को खेला जाएगा.
ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘A’ टीम
- Tilak Varma (कप्तान)
- Priyansh Arya
- Vaibhav Sooryavanshi
- Riyan Parag (उप-कप्तान)
- Ayush Badoni
- Nishant Sindhu
- Harsh Dubey
- Suryansh Shedge
- Prabhsimran Singh
- Kumar Kushagra
- Vipraj Nigam
- Yash Thakur
- Yudhvir Singh
- Anshul Kamboj
- Arshad Khan
🚨 News 🚨
India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced.
The upcoming tri-series is scheduled to be held in June, 2026.
More Details ▶️ https://t.co/ZmL2u1boAW pic.twitter.com/7WXzZeeUFq
— BCCI (@BCCI) May 14, 2026
यह भी पढ़ें:


















