Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Cricket News: क्रिकेट मैच के दौरान हार्ट अटैक से रणजी खिलाड़ी अक्षय का निधन

Cricket News: Ranji player Akshay dies of heart attack during cricket match
---Advertisement---

Cricket News: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के लीग मैच के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सांतेबेन्नूर लोकेश अक्षय की मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। 39 वर्षीय अक्षय रविवार, 24 मई को बेंगलुरु के बोम्मासंद्रा में एसएलएस क्रिकेट ग्राउंड में थर्ड डिवीजन लीग मैच खेल रहे थे।

Cricket News: अस्पताल ले जाते समय मौत

मिली जानकारी के मुताबिक मैच में चार ओवर फेंकने के बाद अक्षय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई. तबीयत बिगड़ने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए और पवेलियन के पास आराम करने लगे. बताया जा रहा है कि उन्होंने पानी पिया और केला भी खाया, लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े. मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ियों और स्टाफ ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. बाद में उनके शव को अवलाहल्ली के ईस्ट प्वाइंट अस्पताल भेज दिया गया।

अक्षय की गिनती कर्नाटक क्रिकेट के जाने-माने तेज गेंदबाजों में होती थी। वह 2014-15 रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे। अपने घरेलू क्रिकेट करियर में उन्होंने कर्नाटक के लिए 6 प्रथम श्रेणी मैच, 3 लिस्ट-ए मैच और 9 टी20 मैच खेले। उन्होंने अपने करियर में कुल 32 विकेट लिए थे.

उन्होंने आखिरी बार 2012-13 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में बीजापुर बुल्स के लिए भी खेले. उनका आखिरी प्रोफेशनल मैच 2019 में बेल्लारी टस्कर्स के खिलाफ था।

मैदान पर मचा हड़कंप

क्रिकेट खेलने के बाद अक्षय ने कोचिंग में भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कर्नाटक अंडर-19 टीम के कोच के रूप में काम किया और कई युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। वह राज्य के क्रिकेट जगत में एक मेहनती और सकारात्मक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

अक्षय के निधन के बाद कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन समेत कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. खिलाड़ियों ने उन्हें एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर और प्रेरणादायक कोच बताया, जो मैदान पर हमेशा मुस्कुराते रहते थे। इस घटना ने एक बार फिर खेल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और स्वास्थ्य जांच को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. अक्षय के आकस्मिक निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment