Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Adinivaas Digital App: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘Adinivaas’ ऐप

On: May 25, 2026 11:54 PM
Follow Us:
Adinivaas Digital App: Chief Minister Hemant Soren launches ‘Adinivaas’ app
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Adinivaas Digital App: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से “Adinivaas Digital App” लॉन्च किया। इस ऐप को देशभर के आदिवासी समुदाय को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने और उनकी संस्कृति, भाषा, परंपरा और जीवनशैली को संरक्षित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

रांची में लॉन्च हुआ Adinivaas ऐप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि Adinivaas सिर्फ एक डिजिटल ऐप नहीं बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और भविष्य को मजबूत करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि यह मंच आदिवासी युवाओं को रोजगार, आर्थिक विकास और दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।

इस ऐप को आदिवासी समुदाय से आने वाले युवा इनोवेटर नितिन कुजूर ने तैयार किया है. ऐप में आदिवासी समाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने नितिन कुजूर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच से यह डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है और मोबाइल एवं डिजिटल गैजेट का महत्व तेजी से बढ़ा है. आज लोग पलक झपकते ही दुनिया के किसी भी कोने से जुड़ सकते हैं। ऐसे समय में आदिवासी समाज को भी तकनीक के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि उनकी पहचान और संस्कृति वैश्विक स्तर तक पहुंच सके.

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान है और अब युवा भी विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, बदलते समय के साथ यह भी जरूरी है कि समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को न भूले। मुख्यमंत्री ने कहा कि Adinivaas App इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

झारखंड में लॉन्च हुआ ‘आदिनिवास’ ऐप

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की युवा एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने दुमका में पायलट ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की है, जहां अब राज्य के युवा कमर्शियल पायलट के तौर पर ट्रेनिंग ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में आदिवासी युवाओं को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनें इस दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रदेश में ही बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. Adinivaas Digital App के लॉन्च के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह प्लेटफॉर्म आदिवासी समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने, उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और युवाओं को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें:

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bankipur By Election News: BJP candidate withdraws nomination.

Bankipur By Election News: BJP प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस

Ragini Singh News: MLA Ragini Singh met DC Aditya Ranjan.

Ragini Singh News: विधायक रागिनी सिंह ने DC आदित्य रंजन से की मुलाकात

Rajgir College News: Students at Rajgir College received training in health and fitness.

Rajgir College News: राजगीर कॉलेज में छात्रों को मिला स्वास्थ्य और फिटनेस का प्रशिक्षण

National Media Conclave: National Media Conclave held at Amity University; experts shared their experiences.

National Media Conclave: एमिटी यूनिवर्सिटी में सजा नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

Jharkhand Investment Summit: A windfall of investments for Jharkhand; Google to provide AI training, Jindal to set up a nuclear power plant.

Investment Summit Jharkhand: झारखंड में निवेश की बारिश, Google देगा AI ट्रेनिंग, Jindal लगाएगा न्यूक्लियर पावर प्लांट

Ranchi Rath Yatra: DGP Tadasha Mishra conducts major inspection ahead of Jagannathpur Rath Yatra.

Ranchi Rath Yatra: जगन्नाथपुर रथ यात्रा से पहले DGP तदाशा मिश्रा का बड़ा निरीक्षण

Job Fraud Ranchi: ₹27 lakh swindled under the pretext of securing a job.

Job Fraud Ranchi: रांची में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी

JSSC Recruitment 2026: Deadline for JSSC Technical Exam extended; new dates released.

JSSC Recruitment 2026: JSSC तकनीकी परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ी, नई तारीखें जारी

Jharkhand Investment Summit: 'Johar Jharkhand' echoes in Delhi; CM delivers a strong message to investors.

Jharkhand Investment Summit: दिल्ली में गूंजा ‘जोहार झारखंड’, CM ने निवेशकों को दिया बड़ा संदेश

Hotel Raid in Giridih: Young men and women found in compromising positions at a Giridih hotel.

Hotel Raid Giridih: गिरिडीह के होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Bihar Jharkhand Weather Update: Rain alert for 24 districts of Bihar and the whole of Jharkhand.

Bihar Jharkhand Weather Update: बिहार के 24 जिलों और पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट

Maiya Samman Yojana: Installment released; find out who received the benefit.

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की किस्त जारी, जानिए किसे मिला लाभ

Leave a Comment