Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Rajya Sabha Election: बैद्यनाथ राम की उम्मीदवारी पर JMM में उत्साह, रणनीति पर हुई चर्चा

On: June 6, 2026 11:09 PM
Follow Us:
Rajya Sabha Election: JMM excited over Baidyanath Ram's candidature, strategy discussed
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Rajya Sabha Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा बैद्यनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है. उम्मीदवार की घोषणा के तुरंत बाद रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर झामुमो विधायकों और सांसदों की एक अनौपचारिक बैठक हुई, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई.

बैठक में झारखंड से राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, हफीजुल हसन अंसारी, विधायक डॉ. स्टीफन मरांडी, सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक राम सूर्य मुंडा, विधायक विकास सिंह मुंडा, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बैठक में राज्यसभा के लिए घोषित उम्मीदवार बैद्यनाथ राम भी शामिल हुए.

Rajya Sabha Election: बैद्यनाथ राम की जीत की बनी रणनीति

मुलाकात के दौरान बैद्यनाथ राम ने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि झामुमो ने उन्हें जो सम्मान और विश्वास दिया है, उसे वह कभी नहीं भूल सकते. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें अपना कर्जदार बना लिया है.

सूत्रों के मुताबिक बैठक में राज्यसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गयी. नेताओं ने एकजुट होकर बैद्यनाथ राम को राज्यसभा भेजने का संकल्प दोहराया. इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रत्याशी को बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाने का फैसला उन लोगों को जवाब है जो झामुमो को परिवार आधारित पार्टी बताकर इसकी आलोचना करते रहे हैं.

बैद्यनाथ राम को मिला नेताओं का समर्थन -महुआ माजी

महुआ माजी ने कहा कि बैद्यनाथ राम एक अनुभवी और जमीनी स्तर के नेता हैं जिन्हें झारखंड की समस्याओं और लोगों की अपेक्षाओं की गहरी समझ है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा पहुंचकर वे झारखंड के मुद्दों को संसद में सशक्त और प्रभावी तरीके से उठायेंगे.

राजनीतिक जानकारों का मानना ​​है कि बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाकर झामुमो ने एक सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है. इस फैसले के जरिए पार्टी संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगे बढ़ाने का भी संकेत दे रही है. राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों की रणनीति और स्पष्ट होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand Political News: Champai Soren did not get a place on the stage? JMM targets BJP

Jharkhand Political News: चंपई सोरेन को मंच पर नहीं मिली जगह? JMM ने BJP पर साधा निशाना

Rajya Sabha Election Jharkhand: Will Parimal Nathwani reach Rajya Sabha again?

Rajya Sabha Election Jharkhand: क्या फिर राज्यसभा पहुंचेंगे परिमल नाथवानी?

JMM Candidate: JMM made Baijnath Ram its candidate, Rajya Sabha elections became interesting

JMM Candidate: JMM ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, राज्यसभा चुनाव हुआ रोचक

Bihar MLC Election 2026: Bhojpuri star Pawan Singh becomes MLC candidate

Bihar MLC Election 2026: भोजपुरी स्टार पवन सिंह बने MLC उम्मीदवार

JDU MLC Candidates List: Nishant Kumar to contest from Patna, candidates announced for 4 seats

JDU MLC Candidates List: पटना से लड़ेंगे निशांत कुमार, 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

Jharkhand Rajya Sabha Election: Rajya Sabha elections exciting, JMM will field candidates on both the seats.

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव रोमांचक, दोनों सीटों पर JMM उतारेगा प्रत्याशी

Lalu Family Security: Lalu-Rabri's Z+ security ended, know who got how much security

Lalu Family Security: लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा खत्म, जानिए किसे मिली कितनी सिक्योरिटी

Jharkhand Women's T20: Kolhan Dynamos and Palamu Warriors register impressive victories

Jharkhand Womens T20: कोल्हान डायनोमोज और पलामू वॉरियर्स की शानदार जीत

Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

Palamu Train Accident: 15 bogies of a coal-laden goods train derailed in Palamu.

Palamu Train Accident: पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी की 15 बोगियां पटरी से उतरीं

Nagpuri Film Sahariya: Nagpuri film 'Sahariya' will create a stir, audience has high hopes

Nagpuri Film Sahariya: नागपुरी फिल्म ‘सहरिया’ मचाएगी धमाल, दर्शकों को है बड़ी उम्मीद

Jharkhand Premier League: Jharkhand Women's T-20 Premier League starts with a bang

Jharkhand Premier League: झारखंड विमेंस टी-20 प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज

Leave a Comment