Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Murder Case Darbhanga: दरभंगा के कोकट गांव में बुजुर्ग की मौत से सनसनी

दरभंगा ज़िले के पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गाँव में 65 वर्षीय सीताराम पंडित की संदिग्ध हालात में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Murder Case Darbhanga दरभंगा के कोकट गांव में बुजुर्ग की मौत से सनसनी
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • दरभंगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत
  • मौत पर परिजनों का गंभीर आरोप
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • पुलिस जांच में जुटी

Murder Case Darbhanga: दरभंगा ज़िले के पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गाँव में 65 वर्षीय सीताराम पंडित की संदिग्ध हालात में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद, परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि गाँव के कुछ लोगों से मारपीट के एक पुराने मामले को लेकर रंजिश थी. उनके घर में घुसकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Murder Case Darbhanga: घर में घुसकर हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार, मृतक सीताराम पंडित ने 26 जून 2026 को गांव के रामलोचन उर्फ गन्नू भगत समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि उसी मामले को वापस लेने और समझौता करने के लिए लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपित घर में घुसे और सीताराम पंडित की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पाटर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्ज़े में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा, घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पतोर थाना के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि मौत की वजह अभी तक पक्की नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मौत से जुड़े हालात पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ़ हो पाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। SHO ने आगे बताया कि परिवार वालों के आरोपों के आधार पर जांच चल रही है और नामज़द आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Passport News: अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, पासपोर्ट प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment