Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Zomato Cash on Delivery Charge: जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, जानें पूरा मामला

अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए जोमैटो का इस्तेमाल करते हैं और डिलीवरी के समय कैश में पेमेंट करना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है। ज़ोमैटो ने कुछ ग्राहकों से 'कैश ऑन डिलीवरी' यानी 'पे ऑन डिलीवरी' ऑर्डर के लिए एक्स्ट्रा फ़ीस लेना शुरू कर दिया है।

Zomato Cash on Delivery Charge: जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, जानें पूरा मामला
---Advertisement---

Zomato Cash on Delivery Charge: अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए जोमैटो का इस्तेमाल करते हैं और डिलीवरी के समय कैश में पेमेंट करना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है। ज़ोमैटो ने कुछ ग्राहकों से ‘कैश ऑन डिलीवरी’ यानी ‘पे ऑन डिलीवरी’ ऑर्डर के लिए एक्स्ट्रा फ़ीस लेना शुरू कर दिया है।

Zomato Cash on Delivery Charge:जोमैटो ने क्यों किया ऐसा?

वही ऑर्डर करते समय यह नया चार्ज बिल की डिटेल में अलग से दिखेगा। दूसरे शब्दों में, अगर कोई कस्टमर ऑनलाइन पेमेंट करने के बजाय कैश-ऑन-डिलीवरी का ऑप्शन चुनता है, तो यह अतिरिक्त रकम उनके कुल बिल में जोड़ी जा सकती है।

हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ग्राहकों को इस चार्ज से छूट मिलेगी। जब ऑर्डर बुक करते समय UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करके पेमेंट किया जाएगा, तो ‘पे ऑन डिलीवरी’ चार्ज नहीं लगेगा।

खास बात यह है कि यह फ़ीस ज़ोमैटो की प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस, रेस्टोरेंट के पैकेजिंग चार्ज और GST से अलग है। इसलिए, जो ग्राहक ‘कैश ऑन डिलीवरी’ का विकल्प चुनते हैं, उनके लिए ऑर्डर की कुल लागत थोड़ी ज़्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: मोदी ने रखा 10 प्रस्तावों का प्लान, अब आगे क्या?

कैश पेमेंट पर किसका कितना चार्ज?

जोमैटो ने पहले ही अपनी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस में बदलाव किया है, और यह नया चार्ज कंपनी की कमाई बढ़ाने की रणनीति के तहत लागू किया गया है। ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी मार्केट में कॉम्पिटिशन भी लगातार बढ़ रहा है; रैपिडो का ‘ओनली’ (Ownly) ऐप फ़ूड डिलीवरी के क्षेत्र में तेज़ी से अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि फ्लिपकार्ट ‘ईट इन’ (Eat In) नाम से फ़ूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की योजना पर आगे बढ़ रहा है।

इस बीच, ज़ोमैटो की मुख्य प्रतिद्वंद्वी स्विगी ने अभी तक ‘कैश ऑन डिलीवरी’ के लिए ऐसा कोई अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं किया है। कंपनी के कामकाज में लागत कम करने और मुनाफ़ा बढ़ाने की कोशिशें भी चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोमैटो पर यह चार्ज आम तौर पर ₹5 है, हालांकि कुछ ग्राहकों से ₹7 से ₹20 तक का चार्ज लिया जा रहा है।

हाल ही में, जोमैटो ने अपने कामकाज के ढांचे में बदलाव के तहत कर्मचारियों की संख्या कम की है, और ऐसी खबरें आई हैं कि हैदराबाद स्थित कस्टमर केयर सेंटर का कामकाज गुड़गांव शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में, अगर आप Zomato से खाना ऑर्डर करते हैं, तो ऑर्डर कन्फर्म करने से पहले बिल की डिटेल्स ज़रूर चेक कर लें, खासकर तब जब आप ‘कैश ऑन डिलीवरी’ का ऑप्शन चुन रहे हों।

यह भी पढ़ें: Guest House Raid: पटना के गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, युवतियां हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment