Ganesh Puja Kolkata: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कोलकाता में समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद पद के दावेदार कुलदीप माइती ने एक भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Ganesh Puja Kolkata: BJP के दिग्गज नेताओं ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
पूजा पंडाल को बहुत खूबसूरती से सजाया गया था और भगवान गणेश की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी। सुबह वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच गणपति बप्पा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा।
इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख और वरिष्ठ नेता पहुंचे। सभी नेताओं ने भगवान गणेश के सामने नमन किया और राज्य की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बीजेपी नेताओं ने कुलदीप मैति द्वारा आयोजित इस सराहनीय कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें: AKU Patna News: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का प्रदर्शन
‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा इलाका
इस मौके पर राजयसभा सांसद के दावेदा कुलदीप माइती ने कहा, “गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। यह पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का प्रयास है। हम सभी मिलकर कोलकाता और बंगाल को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।”
कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुलदीप माइती जैसे युवा कार्यकर्ता जो आस्था और सेवा को एक साथ लेकर चलते हैं. पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने बताया कि बंगाल में बीजेपी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन जनता से सीधे जुड़ने का ज़रिया बनते हैं। कार्यक्रम का समापन ‘महा-आरती’ और ‘प्रसाद’ वितरण के साथ हुआ, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे इलाके में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजते रहे।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: इस दिन विराजेंगे गणपति बप्पा, जानें शुभ मुहूर्त














2 thoughts on “Ganesh Puja Kolkata: कुलदीप माइती द्वारा आयोजित गणेश पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब”