Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jairam Mahato Bail: बरवाअड्डा थाना विवाद में जयराम महतो को मिली अग्रिम जमानत

धनबाद में बरवाड्डा थाना प्रभारी के साथ विवाद के मामले में डुमरी के विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को धनबाद की स्पेशल MP-MLA कोर्ट ने जयराम महतो की अग्रिम ज़मानत याचिका मंज़ूर कर ली।

Jairam Mahato Bail: बरवाअड्डा थाना विवाद में जयराम महतो को मिली अग्रिम जमानत
---Advertisement---

Jairam Mahato Bail: धनबाद में बरवाड्डा थाना प्रभारी के साथ विवाद के मामले में डुमरी के विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को धनबाद की स्पेशल MP-MLA कोर्ट ने जयराम महतो की अग्रिम ज़मानत याचिका मंज़ूर कर ली। इस फ़ैसले के बाद उनकी गिरफ़्तारी का तत्काल ख़तरा टल गया है।

Jairam Mahato Bail: धनबाद MP-MLA कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

बरवाड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान के आधार पर जयराम महतो, सुशील मंडल और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इसके अलावा, मुखिया के बेटे की शिकायत पर विधायक और अन्य लोगों के खिलाफ एक अलग FIR दर्ज की गई। इन दोनों मामलों को लेकर पुलिस और विधायक के खेमे के बीच विवाद हो गया।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट के आदेश के मुताबिक केस डायरी पेश की। इससे पहले कोर्ट ने जयराम महतो की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केस डायरी मांगी थी। गुरुवार की सुनवाई में MLA की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट शाहनवाज़ ने गिरफ्तारी पर रोक और अग्रिम ज़मानत की मांग की।

MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

 जबकि अपर लोक अभियोजक सतेंद्र नाथ राय ने इसका विरोध किया था। अदालत ने विधायक अन्य आरोपियों और सरकार की दलीलें सुनने के बाद अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को आदेश सुनाते हुए अदालत ने जयराम महतो की अग्रिम ज़मानत याचिका मंज़ूर कर ली।

इस पूरे विवाद के बीच बरवाड्डा थाना प्रभारी (SHO) और विधायक के बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई। जयराम महतो ने दावा किया कि SHO के साथ उनकी बातचीत लगभग 11 मिनट तक चली थी, जबकि सार्वजनिक रूप से केवल लगभग दो मिनट की ऑडियो क्लिप जारी की गई।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। एसोसिएशन ने 8 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद शोक की स्थिति को देखते हुए, प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। अब जब अग्रिम ज़मानत मिल गई है, तो सबकी नज़रें इस मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Puja Kolkata: कुलदीप माइती द्वारा आयोजित गणेश पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

यह भी पढ़ें: AKU Patna News: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: Ranchi News: देवेंद्र नाथ महतो की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Hemant Kumar

Hemant Kumar is a dynamic Darbhanga-based journalist and the visionary founder of Mithila Top. With five years of impactful reporting across politics, society, education, and entertainment, he is celebrated for his signature writing style... masterfully delivering factually precise, lucid, and engaging narratives that make him a trusted voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment