Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहुंचे दरभंगा, मां श्यामा मंदिर में की पूजा

बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहुंचे दरभंगा, मां श्यामा मंदिर में की पूजा
---Advertisement---

Darbhanga News: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी अपने गृह जिले दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने मां श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

संजय सरावगी ने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही वह सबसे पहले मां श्यामा मंदिर गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस जगह से शक्ति और प्रेरणा मिलती है। देवी मां के आशीर्वाद से ही उन्हें छठी बार लोगों की सेवा करने का मौका मिला है।

पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ज़मीन पर उतारने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि NDA की शानदार जीत के बाद बनी सरकार में तालमेल बिठाया जाएगा और बीजेपी को और मज़बूत किया जाएगा। इस मौके पर नितिन नवीन ने संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं।

यह भी पढ़ें:- दरभंगा में BSAP 13 के 55वें स्थापना दिवस पर भव्य परेड, हेल्थ कैंप व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment