Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व कैंसर दिवस पर एनएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम

On: February 4, 2026 10:20 PM
Follow Us:
विश्व कैंसर दिवस पर एनएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम
---Advertisement---

World Cancer Day: बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर एनएमसीएच में आयोजित कार्यक्रम में कैंसर से बचने के लिए जागरुक किया गया। डॉक्टर्स ने जागरूकता के साथ संयम, खान-पान और व्यायाम पर जोर दिया। कैंसर विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक रत्नेश कुशवाहा, कॉलेज की प्राचार्य डॉ.(प्रो.) उषा कुमारी, अधीक्षक डॉ. प्रो रश्मि प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. बिजॉय कुमार, नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टर संतोष कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कैंसर जागरूकता का शुभारंभ किया।

सभी का स्वागत करते हुए डॉक्टर अनिता कुमारी ने कहा कि तंबाकू या किसी भी तरह का नशा आपके शरीर के लिए घातक है या आपकी उम्र को काम करता है। आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि किसी भी तरह का सुखा या लिक्विड नशा का सेवन नहीं करेंगे।

नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया

इस दौरान नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की गई। अपने संबोधन में कॉलेज की प्राचार्य डॉ उषा कुमारी व अधीक्षक डॉ रश्मि प्रसाद ने कहा कि कैंसर की जांच, इलाज और कीमोथेरेपी का काम डॉ अनिता कुमारी के नेतृत्व में बेहतर ढंग से चल रहा है। हालांकि चिकित्सक से लेकर संसाधन और बेड की कमी है। इस बाबत वह विभागीय स्तर पर पत्राचार की गई है और बात भी हुई है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू, दमदार अभिनय की उम्मीद

विभाग यदि संसाधन उपलब्ध कराता है, तो इसके लिए जमीन उपलब्ध है। विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक रत्नेश कुमार ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूक होना ही बचाव है, न कि डर। रत्नेश ने लोगों से नशा के सेवन से बचते हुए इससे दूर रहने और लोगों को भी सलाह देने की बात कही। आयोजन में कैजुअल्टी रजिस्ट्रार डॉ सुधीर कुमार सिंह, सहायक प्रशासी पदाधिकारी नागेंद्र सिंह, अस्पताल प्रबंधक पिंकी कुमारी, अनुराधा कुमारी आदि मौजूद रहे।

दलालों के खिलाफ चलेगा अभियान

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एसडीओ सत्यम सहाय, डीएसपी-1 राजकिशोर सिंह और आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने का सख्ती से निर्देश अस्पताल प्रशासन और टीओपी प्रभारी को दिया गया। एसडीओ ने बताया कि अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता की लगातार शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया है‌। उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अस्पताल के गार्ड को निर्देशित किया गया है कि संदिग्ध को पकड़ कर लाया जाए। सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी की जाएगी। दलाल को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: वार्ड 32 से रश्मि राज उर्फ सैंकी राज ने दाखिल किया नामांकन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Nishant Kumar JDU: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री

Nishant Kumar JDU: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री

Gas cylinder price: दरभंगा में गैस की किल्लत, एजेंसियों पर लंबी कतारें

Gas cylinder price: दरभंगा में गैस की किल्लत, एजेंसियों पर लंबी कतारें

दरभंगा में मस्जिद से निकलते ही गोलियों की बरसात, इलाके में हड़कंप

दरभंगा में मस्जिद से निकलते ही गोलियों की बरसात, इलाके में हड़कंप

Bihar Tourism का बड़ा फैसला, पटना में बनेगा लग्जरी ताज होटल

Bihar Tourism का बड़ा फैसला, पटना में बनेगा लग्जरी ताज होटल

India Skills 2025-26 में बिहार का जलवा, भुवनेश्वर में बिहार टीम ने जीते 28 पदक

India Skills 2025-26 में बिहार का जलवा, भुवनेश्वर में बिहार टीम ने जीते 28 पदक

राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे Nitish Kumar, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे Nitish Kumar, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Bihar Politics 2026: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? जानिए पूरी खबर

Bihar Politics 2026: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? जानिए पूरी खबर

नई दुल्हन अपनी पहली होली अपने मायके में क्यों मनाती हैं? जानिए क्या हैं सदियों पुरानी मान्यता

नई दुल्हन अपनी पहली होली अपने मायके में क्यों मनाती हैं? जानिए क्या हैं सदियों पुरानी मान्यता

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना में Udbhav 2026 का भव्य समापन

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना में Udbhav 2026 का भव्य समापन

पाँच दिवसीय Destination Bihar Expo 2026 का भव्य समापन, उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी

पाँच दिवसीय Destination Bihar Expo 2026 का भव्य समापन, उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी

Bihar Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 993 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 993 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

CM Nitish Kumar Birthday: रांची में धूमधाम से मनाया गया Nitish Kumar का जन्मदिन

CM Nitish Kumar Birthday: रांची में धूमधाम से मनाया गया Nitish Kumar का जन्मदिन

Leave a Comment