Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Cannes 2026 में Bhojpuri Cinema की बड़ी एंट्री, “बीवी हो तो ऐसी” का First Look लॉन्च

Cannes 2026 में Bhojpuri Cinema की बड़ी एंट्री, “बीवी हो तो ऐसी” का First Look लॉन्च
---Advertisement---

Cannes Film Festival 2026: भोजपुरी सिनेमा ने 2026 में विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म महोत्सव में एक बार फिर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। भोजपुरी फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” का फर्स्ट लुक पोस्टर आज इंडिया पवेलियन में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। फिल्म के कलाकारों, निर्माताओं और भारतीय फिल्म उद्योग की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया।

“बीवी हो तो ऐसी” Cannes में लॉन्च

फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने इस अवसर को भोजपुरी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कान्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्रीय सिनेमा को अब वैश्विक पहचान मिल रही है। निशांत उज्ज्वल ने कहा कि “बीवी हो तो ऐसी” न केवल एक मनोरंजक फिल्म है, बल्कि महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित एक सशक्त सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म भी है।

फिल्म का निर्देशन सोमभूषण श्रीवास्तव ने किया है, जबकि इसका निर्माण रेणुविजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और सुपर स्टार विक्रांत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। उनके साथ देव सिंह, रामसुजन सिंह, माया यादव, सुबोध सेठ, सबा खान, साहिबा, पल्लवी कोली, मनोज द्विवेदी और अवधेश मिश्रा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं संजय पांडेय फिल्म में फ्रेंडली अपीयरेंस में नजर आएंगे। फिल्म के संगीतकार ओम झा एवं रजनीश मिश्रा हैं, जबकि सह – निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्जवल हैं।

Amrapali Dubey का नया अंदाज

निशांत उज्ज्वल ने FICCI, NFDC, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, IMPPA, IMPPA और FFI के अध्यक्ष अभय सिन्हा, जितेंद्र भारद्वाज और सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय और क्षेत्रीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने में इन संगठनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहार निवासी निशांत, IMPPA प्रतिनिधिमंडल के साथ कान्स फिल्म महोत्सव में भाग ले रहे हैं।

यह उल्लेखनीय है कि रेणुविजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनियों में से एक है, जो लगातार स्वच्छ, पारिवारिक और गुणवत्तापूर्ण फिल्में बनाती आ रही है। इस बैनर तले बनी कई फिल्मों ने सिनेमाघरों और यूट्यूब दोनों पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। अब दर्शकों और भोजपुरी फिल्म उद्योग को “बीवी हो तो ऐसी” से बहुत उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें: 

Bhumika

Bhumika Kumari is a Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment