Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihar Weather Alert: बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Weather Alert: Orange and yellow alerts for several districts of Bihar.
---Advertisement---

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पटना स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब ‘डिप्रेशन’ (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया है। इससे मॉनसून ट्रफ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण सोमवार (6 जुलाई) को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Alert: इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अरवल, बांका, गया, जहानाबाद, जमुई, नालंदा, लखीसराय, नवादा और शेखपुरा ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन ज़िलों में एक-दो जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भी आशंका है। औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर (भभुआ) ज़िलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

पटना समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

राजधानी पटना के साथ-साथ भागलपुर, बक्सर, भोजपुर और मुंगेर ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

अगले 5 दिनों तक नहीं बढ़ेगा तापमान

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बिहार में तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। 6 जुलाई को राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहें, गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें और बिजली कड़कने या तेज़ तूफ़ान के समय खुली जगहों पर जाने से बचें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम का पूर्वानुमान ध्यान में रखकर ही खेती-बाड़ी से जुड़े काम करें।

यह भी पढ़ें:

Shalini Sinha

Shalini Sinha is a Bihar & Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform,Voice over artist And Digital Anchoring Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment