Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

सम्राट सरकार में बेखौफ बदमाश, दरभंगा की शादी में हथियार लहराकर डांस

सम्राट सरकार में बेखौफ बदमाश, दरभंगा की शादी में हथियार लहराकर डांस
---Advertisement---

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले से कानून-व्यवस्था से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कामतौल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान, कुछ युवकों ने हंगामा किया और खुलेआम पिस्तौल लहराते हुए नाच-गाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी समारोह में पिस्टल के साथ डांस

खबरों के मुताबिक, 8 मई की रात को छोटकी लाधा मोड़ के पास मुख्य सड़क पर एक शादी समारोह चल रहा था। छह से सात युवक जबरन समारोह में घुस आए, डीजे पर चढ़ गए और पिस्तौल लहराते हुए नाचने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक न सिर्फ शादी में मौजूद लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे थे, बल्कि राहगीरों को भी परेशान कर रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ युवक पास में चल रहे एक अन्य शादी समारोह के मंच पर भी पहुंच गए और वहां भी हंगामा करने लगे। इस अचानक हुई घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, वहीं शादी में शामिल लोगों में भी दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही, डायल 112 की एक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें कमतौल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, जिससे शादी समारोह सामान्य रूप से संपन्न हो सका। कमतौल  पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि तीन युवक फिलहाल हिरासत में हैं। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है, लेकिन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बंगाल में ममता राज खत्म, सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

इस घटना के बाद इलाके में पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादियों जैसे पारिवारिक समारोहों के दौरान होने वाली ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी से मिले सांसद गोपाल जी ठाकुर, विकास को लेकर बड़ी चर्चा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment