Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Darbhanga Waterlogging: दरभंगा में जलजमाव को लेकर RJD नेता भूख हड़ताल पर

Darbhanga Waterlogging: RJD leader on hunger strike over waterlogging in Darbhanga.
---Advertisement---

Darbhanga Waterlogging: बिहार के दरभंगा जिले में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है. दरभंगा सदर प्रखंड मुख्यालय, सदर थाना और सदर पीएचसी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से 3 से 4 फीट पानी जमा होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. राजद नेता प्रेमचंद उर्फ ​​भोलू यादव के नेतृत्व में आमरण अनशन व भूख हड़ताल शुरू कर दी गयी है.

Darbhanga Waterlogging: जलजमाव के खिलाफ आमरण अनशन शुरू

बताया जा रहा है कि यह सड़क बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय सरावगी के आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद वर्षों से जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हो सका है. सड़क पर लगातार जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों, मरीजों, छात्रों और सरकारी काम से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर प्रखंड कार्यालय, सदर थाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए हर दिन पानी पार करना पड़ता है. कई परिवारों की स्थिति ऐसी हो गई है कि वे अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं.

भीषण गर्मी में पानी के बीच धरना

अनशन पर बैठे राजद नेता प्रेमचंद उर्फ ​​भोलू यादव ने कहा कि क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह समस्या पिछले 25 वर्षों से बनी हुई है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है. उन्होंने कहा कि जब तक जलनिकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने पानी के बीच चौकी बनाकर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सिर्फ सड़क का मुद्दा नहीं बल्कि हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा सवाल है.

इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द जल निकासी व सड़क निर्माण की व्यवस्था करायी जाये. अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभागों पर टिकी हैं. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वर्षों पुरानी इस समस्या का जल्द समाधान होगा और उन्हें जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment