Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

पटना के गांधी मैदान में 26 फरवरी से ‘डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो-2026’ का आयोजन

On: April 19, 2026 1:17 PM
Follow Us:
पटना के गांधी मैदान में 26 फरवरी से ‘डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो-2026’ का आयोजन
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihar News: बिहार में औद्योगिक वातावरण को बढ़ाने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी 26 फरवरी से पटना के गांधी मैदान में डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो- 2026 का आयोजन किया जा रहा है। डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो का आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए), उद्योग विभाग और क्रेडिट के सहयोग से किया जा रहा है, जो 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित रहेगा।

एक्सपो के बारे में जानकारी देते हुए बीआईए के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने बताया कि यह बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एक्सपो होने जा रहा है जो पटना के गांधी मैदान स्थित लगभग ढाई लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ होगा। एक्सपो में जर्मन हैंगर के नीचे करीब 400 से 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल पर विभिन्न उद्योगों की जानकारी,औद्योगिक उत्पाद और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। स्टॉल में प्रवेश नि: शुल्क है। एक्सपो का समय सुबह 11:00 से रात 8:00 तक निर्धारित है।

प्रॉपर्टी शो देखेंगे विजिटर्स

प्रमुख साझेदार क्रेडाई की ओर से बताया गया कि देश भर के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स और बिल्डर इस एक्सपो में शामिल हो रहे हैं। इनकी ओर से प्रॉपर्टी शो का आयोजन किया जाएगा। क्रेडाई की ओर से भावेश कुमार ने बताया कि पटना में इन दिनों बड़े स्तर पर अपार्टमेंट निर्माण किया जा रहे हैं। साथ ही पूरे बिहार में रियल एस्टेट के क्षेत्र में कई कार्य हो रहे हैं l। यहां एक्सपो में इन सभी के बारे में विजिटर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कंबोडिया के बीच बौद्ध सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बैठक

सोलर एनर्जी पर जोर

एक्सपो के बारे में जानकारी देते हुए रामलाल खेतान ने बताया कि सोलर एनर्जी के क्षेत्र में कई कार्य किया जा रहे हैं कंपनियों की ओर से। भविष्य की ऊर्जा जरूरत के लिए यह अहम है। सोलर एनर्जी से संबंधित विभिन्न कंपनियों के द्वारा अपने उत्पाद और सेवा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग का लक्ष्य है कि बिहार में औद्योगिकरण बढे और इसी लक्ष्य के साथ यह एक्सपो आयोजित किया जा रहा है।

विदेश से भी आएंगे प्रतिनिधि

आयोजकों की ओर से बताया गया कि यहां न केवल औद्योगिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा बल्कि बिक्री भी की जाएगी। हर दिन एक नई थीम के साथ एक्सपो लोगों के बीच में आएगा। बीआईए की ओर से अमरनाथ ने बताया कि एक्सपो में साउथ कोरिया, नेपाल सेनेगल, इंडोनेशिया और कांगो गणराज्य के बिजनेस प्रतिनिधियों ने भी शामिल होने की सहमति दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामलाल खेतान के साथ अमरनाथ, शैलेन्द्र सिंह, नरेंद्र कुमार, भावेश कुमार, देव प्रकाश सिंह, अरुण अग्रवाल, मनीष तिवारी और संजय भारतीय समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल

शंभू कांत सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajgir Malmas Mela: भीषण गर्मी और कमजोर प्रचार से फीका पड़ा मलमास मेला

Rajgir Malmas Mela: भीषण गर्मी और कमजोर प्रचार से फीका पड़ा मलमास मेला

Ritu Jaiswal BJP Join: राजद से निष्कासन के बाद अब भगवा रंग में रंगेंगी रितु

Ritu Jaiswal BJP Join: राजद से निष्कासन के बाद अब भगवा रंग में रंगेंगी रितु

Bihar IAS Transfer News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

Bihar IAS Transfer News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर जू सफारी में श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Rajgir Malmas Mela 2026: राजगीर जू सफारी में श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Darbhanga News: दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान दो समुदायों में भिड़ंत, गांव में तनाव

Darbhanga News: दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान दो समुदायों में भिड़ंत, गांव में तनाव

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल

Rajgir Malmas Mela: राजगीर मलमास मेला में बिजली संकट, श्रद्धालु परेशान

Rajgir Malmas Mela: राजगीर मलमास मेला के दौरान राजगीर शहर मे बिजली का संकट

Digital Politics India: ​रील्स वाली सरकार VS बेरोज़गार युवा, देश में बड़ा आक्रोश!

Digital Politics India: ​रील्स वाली सरकार VS बेरोज़गार युवा, देश में बड़ा आक्रोश!

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर

बिहार में बदलाव नहीं, सिर्फ नेता बदले हैं- दरभंगा में बोले प्रशांत किशोर

Bihar Education News: जुलाई 2026 से शुरू होगी सनहपुर डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई

Bihar Education News: जुलाई 2026 से शुरू होगी सनहपुर डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई

TRE-4 Vacancy को लेकर पटना में हंगामा, छात्रों ने सरकार को घेरा

TRE-4 Vacancy को लेकर पटना में हंगामा, छात्रों ने सरकार को घेरा

Bihar Panchayat Election: सनहपुर बुज़ुर्ग पंचायत में बदलाव की नई उम्मीद...

Bihar Panchayat Election: सनहपुर बुज़ुर्ग पंचायत में बदलाव की नई उम्मीद…

Leave a Comment