Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जहानाबाद में पॉक्सो व बाल अधिकारों पर जिला स्तरीय कार्यशाला

On: February 8, 2026 11:56 AM
Follow Us:
जहानाबाद में पॉक्सो व बाल अधिकारों पर जिला स्तरीय कार्यशाला
---Advertisement---

Jehanabad News: ख़बर जहानाबाद से हैं जहां समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में पॉक्सो अधिनियम तथा बाल अधिकारों पर केंद्रित एक दिवसीय जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं विभिन्न सरकारी हितधारकों ने भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जहानाबाद पुलिस अधीक्षक, अपराजित लोहान ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पदाधिकारी पीड़ित बच्चों के साथ व्यवहार करते समय वर्दी के बजाय सामान्य कपड़ों में रहें, ताकि बच्चा भयमुक्त महसूस कर सके। यदि पुलिस के पास दस मामले आते हैं, तो उनमें से बच्चों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें और उन पर अतिरिक्त समय लगाकर पूरी संवेदनशीलता से जांच करें।

यह भी पढ़ें: एम्स पटना ने एमिटी यूनिवर्सिटी में दिया बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण

कई बार बच्चे अनजाने में अपराध कर बैठते हैं; ऐसे मामलों में उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित और कानूनी रूप से सही कार्रवाई की जानी चाहिए। जांच के दौरान अपराधी और पीड़ित की आयु बालीग, नाबालिग का सटीक निर्धारण अत्यंत आवश्यक है।

विशेष सावधानी बरते

अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा ने सभी हितधारकों को मामले की गंभीरता समझने और पूरी सूझबूझ के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। ​वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडे ने अनुसंधान की बारीकियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कई बार लोगों को उनके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी का पता तब चलता है जब वे चरित्र प्रमाण पत्र या नौकरी के सत्यापन के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें: अमन एकेडमी हादसे में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किशोरों से जुड़े मामलों में धाराओं के चयन और उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार में विशेष सावधानी बरतें। कुल मिलाकर, पुलिस को बच्चों और उनके अधिकारो के प्रति संवेदनशील बनाने का एक उदाहरण पेश किया गया।

शंभुकांत सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अलीनगर में अपराध की प्लानिंग कर रहे 2 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

अलीनगर में अपराध की प्लानिंग कर रहे 2 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

अलीनगर के इस स्कूल ने दिया बड़ा संदेश! बिहार दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

अलीनगर के इस स्कूल ने दिया बड़ा संदेश! बिहार दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

अलीनगर में नवरात्रि की धूम, 42 साल पुरानी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब

अलीनगर में नवरात्रि की धूम, 42 साल पुरानी परंपरा में उमड़ा जनसैलाब

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर पति-पत्नी की मौत

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर पति-पत्नी की मौत

Navratri Special: इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं गर्भगृह में?

Navratri Special: इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं गर्भगृह में? जानिए बड़ा कारण

राजगीर में Cyber ​​Crime का खुलासा, ऐसे फंसाते थे लोग जाल में

राजगीर में Cyber ​​Crime का खुलासा, ऐसे फंसाते थे लोग जाल में

अलीनगर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस की बड़ी अपील

अलीनगर में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस की बड़ी अपील

दरभंगा में बिजली विभाग के इंजीनियर के घर पर EOU की छापेमारी

दरभंगा में बिजली विभाग के इंजीनियर के घर पर EOU की छापेमारी

Patna vigilance raid: BRC में रिश्वत लेते पकड़ा गया रिसोर्स टीचर, BEO भी आरोपी

Patna vigilance raid: BRC में रिश्वत लेते पकड़ा गया रिसोर्स टीचर, BEO भी आरोपी

Darbhanga Gas Crisis: दरभंगा के कुम्हारों ने बना दिया होटल चलाने वाला खास चूल्हा...

Darbhanga Gas Crisis: दरभंगा के कुम्हारों ने बना दिया होटल चलाने वाला खास चूल्हा…

लगातार 5वीं बार “Best PRO Award” जीतकर रंजन सिन्हा ने रचा इतिहास

लगातार 5वीं बार “Best PRO Award” जीतकर रंजन सिन्हा ने रचा इतिहास

नालंदा में प्रजापति समाज की अहम बैठक, भवन निर्माण तेज करने का निर्णय

नालंदा में प्रजापति समाज की अहम बैठक, भवन निर्माण तेज करने का निर्णय

Leave a Comment