Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

एम्स पटना ने एमिटी यूनिवर्सिटी में दिया बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण

On: April 19, 2026 2:02 PM
Follow Us:
एम्स पटना ने एमिटी यूनिवर्सिटी में दिया बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihar News: इमरजेंसी में किसी की जान बचाने के लिए एक-एक मिनट बहुमूल्य होता है। ऐसे बहुमूल्य समय में सही निर्णय लेते हुए जीवन बचाना एक बड़ी दक्षता है। शुक्रवार को एम्स पटना ने एमिटी विश्वविद्यालय, पटना में छात्रों और शिक्षकों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर विशेष जागरूकता एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का संचालन आपातकालीन चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिवेंदु भूषण द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जनहितकारी पहल

कार्यक्रम का उद्घाटन एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग को समय रहते बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी मिल जाए तो सड़क दुर्घटनाओं, हृदयाघात और अन्य आपात स्थितियों में कई अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए एम्स पटना की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों को बेसिक लाइफ सपोर्ट की बुनियादी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें बेहोशी, सांस रुकने और अचानक तबीयत बिगड़ने जैसी स्थितियों में तुरंत सहायता के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया गया।

हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग

प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए छात्रों और शिक्षकों ने हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से जीवन रक्षक तकनीकों को स्वयं करके सीखा। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। उपस्थित विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अनुभव बताया। एम्स पटना का यह प्रयास समाज को आपात परिस्थितियों में सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। संस्थान भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनस्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता रहेगा।

यह भी पढ़ें: धनबाद के जे.पी. हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mithila News: New team of Mithila Student Union announced at LNMU.

Mithila News: LNMU में मिथिला स्टूडेंट यूनियन की नई टीम घोषित

Bihar IAS Transfer 2026: Several IAS and BAS officers transferred just now.

Bihar IAS Transfer 2026: अभी अभी कई IAS और BAS अधिकारियों का तबादला

Bankipur By Election News: BJP candidate withdraws nomination.

Bankipur By Election News: BJP प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस

ABVP Foundation Day: A story of student welfare, leadership, and nation-building.

ABVP Foundation Day: छात्र हित, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की कहानी

Bihar Sharif News: Nalanda DM Udita Singh heard the grievances of 41 people.

Bihar Sharif News: नालंदा DM उदिता सिंह ने सुनीं 41 लोगों की शिकायतें

Mid Day Meal Update: These 4 vegetables will not be served to children during the rainy season.

Mid Day Meal Update: बारिश में बच्चों को नहीं परोसी जाएंगी ये 4 सब्जियां

Jale BDO Manoj Kumar: You will be shocked to hear the story of Jale BDO Manoj Kumar's brutality.

Jale BDO Manoj Kumar: जाले BDO मनोज कुमार की हैवानियत की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

Nalanda Police Transfer: Major administrative reshuffle in Nalanda Police; find out who has been assigned responsibility where.

Nalanda Police Transfer: नालंदा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Brahmakund, Rajgir: Ancient relics discovered during excavation at Rajgir's Brahmakund; ASI to conduct an investigation.

Brahmakund Rajgir: राजगीर ब्रह्मकुंड की खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष, ASI करेगी जांच

National Media Conclave: National Media Conclave held at Amity University; experts shared their experiences.

National Media Conclave: एमिटी यूनिवर्सिटी में सजा नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

Bihar Weather Today: Torrential rain expected in these districts; warning issued.

Bihar Weather Today: इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी जारी

Jale BDO News: Did the love story between BDO Manoj and the Lady SI lead to a tragic death?

Jale BDO News: BDO Manoj और Lady SI की लव स्टोरी बनी मौत की वजह?

Leave a Comment