Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

धनबाद में Education Mahotsav 2026 का आयोजन, छात्रों को मिलेगा सही मार्गदर्शन

धनबाद में Education Mahotsav 2026 का आयोजन, छात्रों को मिलेगा सही मार्गदर्शन
---Advertisement---

Education Mahotsav 2026: धनबाद जिले के धनसार स्थित एक निजी होटल में शिक्षा महोत्सव 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के निर्देशक रविंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाला यह महोत्सव 12वीं पास छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में छात्रों को निशुल्क करियर मार्गदर्शन, कॉलेज चयन और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा दी जाएगी।

Education Mahotsav 2026: फ्री रजिस्ट्रेशन, करियर काउंसलिंग

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, चिकित्सा, कानून सहित विभिन्न क्षेत्रों के कोर्स और संस्थानों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। प्रेस वार्ता में बताया गया कि देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालय इस महोत्सव में भाग लेंगे। प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से छात्र अलग-अलग कॉलेजों और कोर्स की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

करियर पर मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

साथ ही करियर विशेषज्ञ छात्रों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार मार्गदर्शन देंगे। रविंद्र साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, जिससे करियर को लेकर बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पास प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Main 2026 Result: ओमेगा स्टडी सेंटर का धमाका, 7 छात्रों ने 99+ पर्सेंटाइल से रचा इतिहास

वहीं आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पास की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जो छात्रों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा देने में सहायक साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment