Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

JEE Main 2026 Result: ओमेगा स्टडी सेंटर का धमाका, 7 छात्रों ने 99+ पर्सेंटाइल से रचा इतिहास

JEE Main 2026 Result: ओमेगा स्टडी सेंटर का धमाका, 7 छात्रों ने 99+ पर्सेंटाइल से रचा इतिहास
---Advertisement---

JEE Main 2026 Result: JEE Main 2026 (Phase-2) के परिणाम सोमवार देर शाम घोषित किए गए, जिसमें मिथिलांचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ष संस्थान के 7 विद्यार्थियों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर न केवल संस्थान बल्कि पूरे मिथिलांचल को गौरवान्वित किया है।

ओमेगा स्टडी सेंटर का ऐतिहासिक प्रदर्शन

उत्तर बिहार में यह सबसे बड़ा और ऐतिहासिक रिजल्ट माना जा रहा है। संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष 2026 के जी Main के रिजल्ट में अनिक राज (99.59), आदित्य सिन्हा (99.57), प्रियांशु राज (99.49), अभिनव अजय (99.44), आकर्ष राज (99.25), श्रुति कुमारी (99.09), नंदनी गुप्ता (99.05) के साथ 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अर्पित, तेजस, विवेक, अभिनव भारतद्वाज, चेतन, अभिनव चौधरी, ऋषिकेश, प्रियांशु सहित 70 से अधिक विद्यार्थियों ने 96+ पर्सेंटाइल प्राप्त किए, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

JEE Main 2026 में विद्यार्थी को मिला सही मार्गदर्शन

उन्होंने आगे बताया कि 160 से अधिक विद्यार्थी JEE Advanced के लिए क्वालिफाई हुए हैं। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने कहा कि परिणामों के अनुपात के आधार पर ओमेगा स्टडी सेंटर पिछले 12 वर्षों से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है, जो पूरे मिथिलांचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि सफल विद्यार्थी अब अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में JEE Advanced की तैयारी में पूरी लगन से जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में 834 साल पुराने श्रीराम-जानकी मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और प्रबंधन टीम के समर्पण को देते हुए संस्थान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षकगण आशीष ओझा, अनुज मिश्रा, रौशन कुमार, निशिकांत सिन्हा, पंकज कुमार, रोहित कुमार, धनंजय सिंह, विकास कश्यप, आर्यन राज तथा प्रबंधन टीम के प्रवीण कुमार, चंद्रमणि प्रकाश, रोशन कुमार, अनुराग आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने 299 CDPO को बांटे नियुक्ति पत्र

उल्लेखनीय है कि ओमेगा स्टडी सेंटर पिछले कुछ वर्षों में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में बिहार का एक विश्वसनीय और अग्रणी संस्थान बनकर उभरा है। संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थी देश के विभिन्न IITs, सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। मिथिलांचल के किसी संस्थान का उत्तर बिहार का सबसे बड़ा रिजल्ट हासिल करना पुरे मिथिलांचल के लिए गर्व की बात है। संस्थान आगे भी और बेहतर रिजल्ट के लिए कृतसंकल्पित है आगे बताया गया की संस्थान 11वीं का नया बैच 27 अप्रैल को प्रारम्भ कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment